Love Rashifal 18 December: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए पूरा दिन कैसा बीतेगा ...
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): वैसे तो संबंध सामान्य से कहे जा सकते हैं लेकिन आधे दिन के बाद कसैलापन देखा जा सकता है। प्रेमी का मूड आपके द्वारा बिगाड़ा जा सकता है। कई बार अपने जिद्दीपन के सामने किसी की भी सुनते नहीं हैं। यहाँ तक की कई बार प्रेमी की बात को भी कोई खास तवज्जो नहीं देते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):प्यार तो आप करते हैं लेकिन जताते नहीं है और आपकी यह बात प्रेमी जानते हुए भी चाहता है कि आप उसकी तारीफ में दो शब्द कहें। प्रेम को ना जताने के कारण आज आपका प्रेमी शंकाओं से घिर सकता है कि आप उसे चाहते भी हैं या नहीं।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मन और तन दोनों ही जरुरतों को पूरा करने के लिए आप प्रेमी की ईच्छा भी जानने का प्रयास करेगें कि वह क्या चाहता है क्योंकि प्रेमी की ईच्छा के विरुद्ध आप कभी कुछ करना नहीं चाहेगें। यही आपके सफल प्रेम का आधार भी है।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज रुठे हुए प्रेमी के दिल को अपने कब्जे में करना चाहेगें और उन्हें मनाने का प्रयास करेंगे। आप अत्यंत भावुक व्यक्ति हैं इसलिए प्रेमी के जरा सा नारज होते ही या उसे जरा सा परेशान देखते ही आप तन, मन व धन सभी कुछ उस पर न्यौछावर करना चाहते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
daily rashifal
- फोटो : daily rashifal
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आपकी फितरत में है कि आपको सरलता से या तो प्यार होता नहीं और यदि भूले भटके हो भी गया तब आपकी आदत नही है कि प्रेमी के आगे-पीछे घूमे। लेकिन इन सब बातों के बावजूद भी आप इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं कि कोई आपके प्रेमी की ओर आँख उठाकर तो नहीं देख रहा है।
विज्ञापन
7 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):अगर आप अकेले हैं तो हाल के प्रेम संबंध के मामले में आज थोड़ी निराशा का सामना कर सकते हैं। निराशा के बावजूद आपका सब कुछ नहीं खोएगा, क्योंकि आपका ध्यान अपने पार्टनर में उस चीज को खोजने में लगा रहेगा, जिसे आप सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं।
8 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज आप प्रेमी का मन बहलाने का प्रयास करेगें और इसके लिए आप उसे घूमने जाने का प्रस्ताव पेश कर सकते हैं। कुछ देर रुठने मनाने के बाद प्रेमी जाने को राजी भी हो जाएगा।
9 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): यदि आपके साथ आपका प्रेमी भी कामकाजी है तब आवश्यक नहीं कि वह रोज की भाँति आपसे बात करने का समय निकाल पाएँ। यदि बातचीत में प्रेमी जल्दबाजी दिखाता है या जल्दी से जवाब देकर बात खतम करना चाह रहा है तब आप उसे गलत ना समझे और ना ही बार - बार फोन कर के उसे परेशान ही करें।
10 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने प्रेम संबंधों पर एक बार फिर से पुनर्विचार करें और देखें कि प्रेम संबंध कहां से आरंभ होकर कहां तक पहुंचे हैं। कहीं पहुंचे भी है या फिर जहाँ आरंभ था वहीं अंत भी हो रहा है। आप कहां है और आपका प्रेमी किस मोड़ पर खड़ा है, सभी बातों को जहन में रखते हुए अवलोकन करें।
11 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अक्सर आप हंसी मजाक करते ही रहते हैं और कई बार आप बिना सामने वाले का मूड जाने कुछ भी कह डालते हैं। आपका प्रेमी आपके हर रुप को पसंद करता है लेकिन आप उसके समक्ष कोई ऎसी बात मजाक में भी ना कहें जिससे कि वह परेशान हो जाए, विशेषकर किसी अन्य के सामने जुबान पर नियंत्रण रखें।
12 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आप साथी से प्रेम तो बहुत करते हैं लेकिन उसका दिखावा कभी नहीं करते हैं। यही बात कभी कभी आपका प्रेमी पकड़ कर बैठ जाता है। दो शब्द प्रेम के अपने मुँह से कह देगें तो प्रेमी जीवन थोड़ा और निखर उठेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका प्रेमी आपके इस स्वभाव को बखूबी जानता भी है लेकिन फिर भी उसे आपका दूसरों से हंसकर बात करना नापसंद हो सकता है और प्रेमी के भीतर से आपको जलन की बू आ सकती है। आप स्थिति को संभालने की बजाय प्रेमी को और अधिक चिढ़ा सकते हैं।