लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): इस समय भाग्य आपके साथ है इसलिए आपको सफलता के साथ साथ नयी पहचान भी मिलेगी। आपका जोड़ीदार आपके आकर्षण और करिश्मे का दीवाना है। किसी क्लब या समूह का हिस्सा बन कर नए दोस्त बनाएं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): नयी चीज़ें आपको आकर्षित करेंगी और आप नए बदलावों का आंनद लेंगे।आपका पार्टनर अधिक प्यार व ध्यान की उम्मीद रखता है। आप भी अपनी मोहब्बत से उन्हें पूरी तरह से खुश रखने का प्रयास करेंगे।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): यह समय है शदुनिया को अपने पार्टनर से मिलाने का और अपने इस गुप्त रिश्ते को नया नाम देने का। आपके भाई बहन और परिवार आपकी नई शुरुआत से प्रसन्न होंगे। इस समय आपके सितारे उच्च हैं ऐसे में आप जैसा चाहेंगे वैसा ही होगा।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी से आज आप मुक्ति पा कर अपने परिवार और जीवनसाथी के साथ रहना चाहते है। यह क्षण आराम, आनंद और उपभोग से भरे हुए हैं। आपके निस्वार्थ प्रेम, मुहब्बत और योग्यता को देख कर सब आपको सराहेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज अगर कोई क्यूटी आपसे फ़्लर्ट करें तो हैरान न हो, आपका कूल और चार्मिंग व्यक्तित्व है ही ऐसा। इस समय आप पूरे मौज मस्ती के मूड में हैं, जहाँ आपका झुकाव धार्मिक कार्यों में भी है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए रोमांटिक है! भावनात्मक सुख आपकी प्राथमिकता रहेगी और यह उन चीज़ों का मज़ा लेने का समय हैं जो आपके पास हैं। वैवाहिक सुख का भी योग बन रहा हैं इसलिए अपने दिल की बात का इजहार कर दें।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप अपने ज़रूरी कामों या फोन कॉल आदि में व्यस्त रहेंगे। अपने दिल के हाथों खुद को असहाय महसूस करेंगे ऐसे में अपने साथी को लेकर पजेसिव होना कोई अनोखी बात नहीं है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): किसी करीबी की बीमारी का पता लगने से माहौल थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। आज का दिन आपके जीवन में नयी ताज़गी ले कर आया है। अपने प्यार के संबंध में नई जान भरने के लिए परफेक्ट दिन है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): सिंगल लोगों को अभी कुछ इंतज़ार की ज़रूरत है। आपके इंतज़ार का फल आपको बहुत जल्दी मिलेगा। बड़ों और बच्चों के साथ कुछ देर बैठ कर आप अपने दिन को यादगार बना सकते है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपनी योजनाओं को अपने मन में न रखें बल्कि इन्हे उससे शेयर करें जो आपके लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। अपने पति/पत्नी का दिल जीतने में कोई कसर न छोड़ें इसके लिए उन्हें उपहार दें या लॉन्ग ड्राइव पर जाएं।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रूप रंग के और व्यक्तित्व में बदलाव लाकर आप जीवन को रंगीन बनाएंगे। अपने समवन स्पेशल के नजदीक रहने की अभिलाषा में आज आप एक लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते है। हमदर्दी, प्रेम और लगाव यही तीन शब्द आज आपके दिल की आवाज़ हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): इन सब में अपनी प्राथमिकताओं को भी याद रखें। आज की मुलाकात आपको जीवन भर याद रहने वाली है। दुश्मनों और विवादों से घिरे रहने के कारण आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं और आपकी प्रतिष्ठा की भी हानि होगी। लेकिन आपके और आपके पार्टनर के बीच के संबंध मजबूत होंगे।