Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): गृहस्थ जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी कुछ महत्वपूर्ण कामों में सलाह अच्छी देगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी दिनमान अच्छा है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): निजी जीवन खुशी से भरा रहेगा और जीवन साथी से रोमांस की बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय से शादी की बात कर सकते हैं।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत अच्छा है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है, झगड़े से बचें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा प्रिय के बारे में घर वालों को बताने के लिए अच्छा समय है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ निराशा हो सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): गृहस्थ जीवन को अच्छा बनाने की कोशिश पूरे दिन भर करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज किसी बात को लेकर उदास हो सकते हैं।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान शुभ रहेगा और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय से उनके परिवार के बारे में जानने का मौका मिलेगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज के दिन अपने प्रिय से रुष्ट हो सकते हैं।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): गृहस्थ जीवन अच्छा बीतेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय की बुद्धिमानी का लोहा मानेंगे।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): गृहस्थ जीवन प्यार से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को दिल की बात कहने में आसानी होगी।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहने वाला है और प्रेम जीवन बिता रहे लोग कुछ ऐसा बोल सकते हैं जिससे आपका प्रिय आपसे गुस्सा हो सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): गृहस्थ जीवन में प्यार बढ़ेगा लेकिन मतभेद उभर कर सामने आ सकते हैं, इनसे बचने की कोशिश करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा।