फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 17 Jun 2024 07:45 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
17 जून का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनअच्छा रहेगा। आपसी समझदारी से दिन को अच्छा बनाएंगे  प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए बढ़िया है। ढेरों बातचीत करेंगे जिससे मन हर्षित होगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें और उनसे किसी बात को लेकर झगड़ा ना करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के दिन कमजोर रहेगा। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान आज थोड़ा भावुक रहेगा। किसी बात को लेकर उदास हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत खूबसूरत रहेगा और अपने प्रिय का साथ मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के बिगड़ते हुए स्वास्थ्य या उनके मानसिक तनाव से परेशान होंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में जीवन साथी किसी बात को लेकर काफी आशान्वित होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा  आपको अपनी बात कहने में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा। काफी रोमांटिक रहेंगे। जीवन साथी के साथ कुछ नई प्लानिंग करेंगे।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खूबसूरती से भरा रहेगा  प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन को खुलकर एंजॉय करेंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के जीवन में रोमांस रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज अपने प्रिय के साथ काफी खुशी महसूस करेंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। प्यार को महसूस करेंगे और अपने प्रिय से विवाह की बात कर सकते हैं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी अपनी ईगो में आकर कुछ गलत बात कह सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव और शक बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के बर्ताव से बड़ा दुखी हो सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आपसी समझदारी से दिन को अच्छा बनाएंगे  प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए बढ़िया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें