फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 17 Aug 2024 07:04 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
17 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपका प्रियजन उत्सुकता से आपके लिए इंतज़ार कर रहा है। आप अपने प्रेमी के साथ खुश और सुरक्षित महसूस करेंगे। मौके का आनंद लें, आप फिल्म के लिए बाहर जा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): विपरीत लिंग के किसी व्यक्ति से आपकी दोस्ती हो सकती है। आपकी लव लाइफ में बड़े पैमाने पर बदलाव आने वाला है। जो लोग पहले से ही एक रिश्ते में हैं, वे विवाह कर सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद समाप्त हो जाएंगे और सुखद रिश्ता बनेगा। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपका पार्टनर आज विवाह के लिए आपको प्रपोज कर सकता है। सगाई के लिए दिन अनुकूल है। माता-पिता को मनाना पड़े क्योंकि उन्हें रिश्ता शायद पसंद न आए। आप उन्हे मनाने के लिए किसी मित्र या बहन का सहारा ले सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अगर आपको साथी की चाहत है तो एक अच्छा और विनम्र साथी आपको आवश्य मिलेगा और यह रिश्ता लंबे समय तक चलेगा। इस नए व्यक्ति के साथ आपकी बॉन्डिंग कुछ ही समय में मजबूत हो जाएगी। आप अपने जीवन के हर पल का आनंद ले पाएंगे। अगर आपकी उम्र विवाह की हो चली है तो तैयारी कर लें बैंन्ड बाजे की, विवाह के लिए रिश्ते आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):जीवनसाथी और आपके बीच मधुर संबंध बनेगें। अचानक कोई खबर मिल सकती है। विदेश जाने का योग बन रहा है। इसके अलावा, आप अपने रिश्तों को और अधिक समृद्ध और मजबूत कर सकते हैं। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच का रिश्ता मजबूत हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): विदेश में रहने वाले लोगों को अपने परिवार से बात करनी चाहिए। अगर आपका पार्टनर आपसे दूर है तो मोबाइल, सोशल मीडिया द्वारा बात हो जाएगी। लंबे इंतजार के दिन खत्म हो रहे हैं, जरूरत है आपको थोड़ी हिम्मत जुटाने की।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):लव पार्टनर से आज आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। भावनाओं में बह कर मित्र से ज्यादा प्रभावित न हों। कोशिश करें बिजी रहने की, ऑफिस, व्यापार आदि में मन लगाए। आज जोड़ने का दिन है। साथी रूष्ट हो सकता है। निजी मामलों से फ्रैन्ड, प्रेमी को दूर रखें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज हो सकता है कि आपका प्रेमी आपकी भावनाओं के साथ खेल जाए। प्रेम की किसी वार्ता या बात को ज्यादा न बढ़ाएं। आज आप खुद को कुछ दुःखी महसूस कर सकते हैं। दिन के अंत में, आपकी समस्याएं किसी समझौते पर पहुंच सकती है। पत्नी आपकी भावनओं की इज्जत करेगी। रिश्ते को संभालने के लिए पिता का साथ मिलेगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज का दिन आपके लिए नार्मल है। जो मित्र आपको ताने देते थे, आज उनकी हार निश्चित है। ऊर्जा और जोश से भरे हैं, आप लेकिन ज्यादा हिम्मत आपके रिश्ते खराब न कर दे। संबंधों को लव पार्टनर के साथ या जीवनसाथी के साथ मजबूत बनाने में आप पूरा योगदान देंगें। आज आपकी सभी इच्छा पूर्ण होगी।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज हो सकता है कि आपके बनते-बनते रिश्ते टूट जाए या बिगड़ जाए। सावधानी से कार्य करें। किसी कार्य में लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी की सेहत आज आपको चिंता में डाल सकती है। मित्र के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बनाएं। अपनी मीठी बातों से आप अपने लव पार्टनर का दिल अवश्य जीत लेंगे।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपको घर में बोरियत महसूस होगी । घरेलू गतिविधियों में समय बिताने का आपका मूड नहीं हैं। आपका साथी कुछ अलग करना चाहता है। प्रेम के प्रति आपकी कोशिशें आज रंग लाएंगी। आपके मन का मीत आपको जल्द ही मिलेगा। बहुत बातें होंगी, मुलाकाते होंगी। किसी विदेशी दोस्त से आपको मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने साथी की भावनाओं से खिलवाड़ न करें। आज किए गए वादों का असर लंबा रहना वाला है। आज दिमाग कुछ और कहेगा और दिल कुछ और कहेगा। इसी कशमकश में आज का दिन गुजरेगा। अगर आपने विद्या विदेश से ग्रहण की है, तो कोई पुराना दोस्त आपकी लव लाईफ में परिवर्तन ला सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें