फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 April Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Tue, 16 Apr 2024 05:07 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
17 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जीवन की जिम्मेदारियों में अपने प्यार का ध्यान रखना न भूलें। अपने घर के मामलों के लिए व्यस्त कामों से समय निकालें और अपने प्यार करने वालो के सुझावों का सम्मान करें। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आपकी खूबियों और व्यक्तित्व की ओर कोई आकर्षित हो सकता हैं। अपने प्रेमी/प्रेमिका के लिए अपने व्यस्त शिड्यूल से समय निकालें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): कुछ परेशानियां आपको कमजोर कर सकती हैं लेकिन हिम्मत न हारें। आप और आपका साथी मिलकर हर मुश्किल से निपट लेंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): मतभेदों से बचने के लिए कोई भी बात करने से पहले सोच विचार कर लें। अपने सोल मेट को समझने की कोशिश करें क्यूंकि रिश्ता केवल एक तरफ से ही नहीं निभाया जाता बल्कि इसके लिए दोनों की समझदारी और सूझबूझ होना ज़रूरी है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आपके आकर्षण और लक का करिश्मा कुछ ऐसा है जिसके कारण आज आपको जीवन के हर पहलू में सफलता प्राप्त होगी। अपने प्रेम जीवन को और खास बनाने के लिए आपको कुछ खास प्रयास करके अपने प्रियतम को खुश करना पड़ेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अगर किसी को दिल से चाहते हैं तो आगे बढ़कर अपने प्रेम का इजहार करें। उन्हें उपहार दें या सिर्फ एक गुलाब का फूल, वो आपसे प्रभावित होंगे। बच्चों के लिए समय संकटभरा है, ध्यान रखें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): बड़े कदम उठायें और मजबूत दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में अपना ध्यान केंद्रित करें। यह न केवल आपके कार्यस्थल बल्कि आपकी रोमांटिक जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालेगा। आपकी लवलाइफ इससे शांतिपूर्ण और प्रेममय बनेगी।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): रिश्ते में गलतफहमियों को जगह न दें और प्यार का इज़हार करते रहें इससे आपकी चाहत आसमान को छुयेगी। घर पर आए संकट को दूर करने में व्यस्त रहेंगे। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):याद रखें, आपका पार्टनर आपका सच्चा दोस्त है जो हर सुख-दुःख में आपके साथ रहेगा। अपने हमसफ़र को शुक्रिया कहें और प्यार के साथ उसकी केयर भी करें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अगर कोई आपसे अपनी दिल की बातों को शेयर करता है तो इसका अर्थ है कि वो आपके प्रति आकर्षित है, इस मौके को व्यर्थ न जाने दें। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपके लवर के लिए आज आपका ध्यान अपनी ओर करना थोड़ा मुश्किल है। रिश्ते में अगर कोई गलती करता है तो दूसरे को उसे माफ़ करके आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपके प्रेम में अलौकिक शक्ति है जो आपके जीवन को रोशन कर देगी। आप स्वयं अपने रिश्तों में नयापन ला सकते है इसलिए दूसरों पर विश्वास न करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें