Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम संंबंधों के लिहाज से आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहने वाला है। संबंधों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने साथी संग बहुत ही सोच-विचार कर कोई फैसला लेना होगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दिन का ज्यादातर समय अपने साथी को मनाने में बीतेगा। साथी संग कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकता है। आपको अपने गुस्सों पर काबू करना होगा। आपकोआपसी गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करना होगा। तभी रिश्ता आगे बढ़ेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):
प्रेम जीवन में रहने वाले जातकों को आज रोमांस का भरपूर आनंद प्राप्त होगा। भावनाओं मे बहकर अपने रिश्तों को रोमांस से भरपूर कर लेंगे। सकारात्मक सोच कायम रखते हुए अपने साथी को भरपूर प्यार दें।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके लिए अपने साथी संग बहुत अच्छा समय बीतेगा। धन के लेन-देन के मामले में आपको आज फायदा ही फायदा मिलेगा। साथी की भावनाओं को आज आप समझने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):
रोमांस के लिहाज से आज सिंह राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीतेगा। एक दूसरे से रोमांटिक बातें होंगी जिससे आपका पूरा दिन रोमांस से भरा रहेगा। आज आप एक या दूसरे किसी व्यक्ति के साथ बातचीत में लगे रहेंगे। हर कोई आज आपसे बात करना चाहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप अपने प्यार के इजहार में घबड़ाहट महसूस करेंगे। अपने किसी दोस्त की सहायता लें। अगर आपका संदेश ठीक तरीके से पार्टनर तक पहुंच पाता है तो अनुकूल प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है और आपका प्रस्ताव स्वीकार भी हो सकता है।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा क्योंकि साथी का पूरा साथ पूरे दिन आपको मिलेगा। दोनों संग मिलकर आपस में खुशियां ही खुशियां बांटेंगे। साथी को रिझाने में आपका बहुत सारा पैसा भी खर्च हो सकता है।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):
प्रेमी जातकों के लिए आज रोमांस के भरपूर मौके और अनुभव प्राप्त होंगे। वहीं जिन लोगों को लंबे समय से कोई पार्टनर नहीं मिल पा रहा है उनकी साथी की तलाश पूरी होगी। वहीं जीवनसाथी का किसी गंभीर मुद्दे को हल करने के विषय में बात आगे बढ़ेगी।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि के जातकों को आज प्रेम संबंधों में निराशा मिल सकती है। मनमुटाव हो सकता है लेकिन आपको अपने गुस्से को काबू में करना होगा। दोस्तों का भरपूर साथ मिलने से आपकी लव लाइफ आगे बढ़ेगी।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):
वैवाहिक जीवन आज अच्छे से बीतेगा। बाहर कहीं साथी संग घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी गंभीर मुद्दे पर आपकी अपने प्रिय से बहस हो सकती है। आपको अपने सपने पूरे करने के लिए साथी के साथ की पूरी जरूरत है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम मामलों के लिहाज से आज का दिन अच्छे से बीतेगा। लेकिन छोटी-छोटी बातों के लेकर साथी के साथ कुछ तनाव पैदा होने की संभावना है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वाले जातकों को आज अपने साथी संग भरपूर आंनंद की प्राप्ति होगी। लंबे समय बाद दोनों को ऐसा मिला है जब एक दूसरे की बातों को सुनने और समझने का मौका मिलेगा।