फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 October Ka Love Rashifal : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 16 Oct 2023 07:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
16 October Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): बच्चों के लिए अभी संकट का समय है जो स्वास्थ्य या निजी जीवन से भी संबंधित हो सकता है। अगर आप अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं तो अपने प्रियतम को अपने दिल की बात बताने का समय दें और उसे ध्यान से सुनें।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): कुछ बड़े निर्णय लेने के लिए यह सही समय है। अपने पति/पत्नी के साथ निजी मुद्दों पर बातचीत करना आज आपके कार्ड में है। अपने दिल की बात सुनें और आप सच में उसे पाएंगे जिसे आप चाहते है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पिता या पिता के समान कोई व्यक्ति जीवन के हर मोड़ पर आपकी मदद करेगा इसलिए उनका हमेशा ध्यान रखें। एक लम्बी दूरी की यात्रा आपके दिल के तारों को किसी खास के साथ जोड़ सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने स्वीटहार्ट का दिल जीतने में कोई भी कसर बाकी न रखें। उन्हें उनकी पसंद का उपहार दें या सिर्फ एक गुलाब का फूल, दोनों ही सूरतों में आप उन्हें प्रभावित करेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):कोई रिश्ता अगर इस समय काम नहीं कर रहा है तो वो लाइलाज बीमारी की तरह है। ऐसे में इस रिश्ते से छुटकारा पाना ही अच्छा विकल्प है। आपका व्यक्तित्व और मानसिक शक्तियां आपके प्लस पॉइंट हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अचानक कोई दुःख या झटका आपको विचलित कर सकता है। आज आप सांसारिक मामलों की जगह लोगों से बातचीत में अधिक व्यस्त रहेंगे। अपने लवर के साथ रहना आज आपकी सबसे बड़ी इच्छा है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अगर आप कोई नया रिश्ता चाहते हैं तो यह समय आपके लिए चमत्कारों भरा है क्योंकि आपके सितारों के अनुसार जल्द ही आपके विवाह की संभावना है। अपने जो भी भविष्य के सपने देखें हैं, वह ज़रूर सच होंगे।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप अपने रोजाना के कामों को एक तरफ रख कर अपनी सेहत, परिवार और अन्य मामलों के बारे में सोचेंगे। जिससे आप प्यार करते हैं उनके विश्वास को जीतने के लिए आपको जिम्मेदारी से व्यवहार करने की आवश्यकता है। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):उदास या अकेलापन महसूस कर रहे हैं तो उस व्यक्ति से बात करें जो आपके जीवन में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है, उसकी चुलबुली बातें आपको सबकुछ भुला देंगी। अच्छे प्रदर्शन के लिए लगातार प्रयास और मेहनत करना ज़ारी रखें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आप आज डिवाइन लव को महसूस कर सकते हैं। रिश्तों में डिप्लोमेट होना बेहद ज़रूरी है। नए अनुभवों के लिए कुछ अलग करने से पीछे न हटें। अचानक कोई अलगाव भी आपको प्रभावित कर सकता है आज आप सबके आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आप अपना अधिकतर समय अपने परिवार या पति/पत्नी के साथ बिताना चाहेंगे।अपने साथी के लिए आपके मन में जो प्यार भरा है वो आप व्यक्त करेंगे इसलिए यह लम्हें आपके लिए अनमोल है, इन्हे संभाल कर रखें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने प्रियतम से बढ़ती नजदीकियों के कारण आपको ऐसा लग रहा है जैसे आप स्वर्ग में हैं। बेहतरीन रोमांटिक जीवन के लिए एक दूसरे से अपने विचारों को शेयर करें। नृत्य, संगीत या संचार से भी भावनाओं को व्यक्त किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें