फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 November Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Wed, 15 Nov 2023 05:08 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
16 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दिन आपके पक्ष में नजर आता है और इन्ही सकारात्मक पलों का लाभ उठाते हुए आप अपने प्रेम के अगले पायदान की ओर कदम बढ़ाएंगे। दोनों की नजदीकियां कुछ और बढ़ सकती है लेकिन आगे बढ़ने से पूर्व निर्धारित कर लें कि आगे बढ़ना आपके लिए हितकर होगा या नहीं। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): कुछ बातों को लेकर प्रेमी आपकी आलोचना कर सकता है जिसे आप शायद ही हजम कर पाएं। अगर अपनी अच्छाईयाँ सुनकर आप खुश होते हैं तब अपनी कमियों पर भी आपको गौर अवश्य ही फरमाना चाहिए। आज आपको प्रेमी का व्यवहार कुछ अजीबो-गरीब लग सकता है जिससे आप थोड़ा उलझन में पड़ सकते हैं।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिए दिन प्रतिकूल सिद्ध होने के आसार नजर आते हैं और दिन भर अकारण तनाव सा महसूस कर सकते हैं। बिगड़े हुए प्रेम संबंधों से आप थोड़े परेशान नज़र आ सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर आप अति उत्साहित नजर आएंगे लेकिन दिल के साथ दिमाग से भी काम लें ताकि अपने प्रेम संबंधों के समक्ष आई चुनौतियों से आप सरलता से निबट सकें। दोनो परस्पर मीठी-मीठी बातें करने में वक्त गुजार सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर उतार - चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। कोई भी निर्णय लेने से पूर्व आपको कई बार पुनर्विचार कर लेना चाहिए।बिना बात किसी का दिल ना तोड़े और न ही धोखा देने का विचार ही मन में लाएं क्योंकि आपका प्रेमी आपसे बदला लेने की भावना मन में पाल सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेमी की खूबियों के साथ उसकी कमियों को भी आप गले लगाएँ तभी आप दोनो के मध्य और अधिक संबंध प्रगाढ़ होगें। प्रेमी के सामने ही यदि आप आज किसी अन्य से फ्लर्ट करने से बाज नहीं आएंगे तब आपको मुँह की भी खानी पड़ सकती है। प्रेमी को मनाने में ही दिन की बर्बादी भी हो सकती है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने अहंकार को यदि आप प्रेम संबंधों में भी आड़े लेकर आएंगे तब आपके लिए यह शुभ संकेत नहीं कहा जा सकता है। साथ ही आप प्रेमी को किसी प्रकार के धोखे में ना रखें और ना ही झूठ का सहारा लें। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): हर क्षेत्र में आपकी आदत है कि उसका पहले भली भांति अवलोकन किया जाए, परखा जाए फिर आगे बढ़ा जाए लेकिन यह आदत आपके प्रेम संबंधों पर भी लागू नहीं हो सकती। प्रेम संबंध सुचारु रुप से चलते रहे उसके लिए आवश्यक है कि आप प्रेमी की हरेक बात में नुक्ताचीनी ना करें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): सुखी प्रेम संबंधों की नींव विश्वास पर टिकी होती है, जब यह विश्वास ही डगमगाने लगे तब आपको उसी समय अंकुश लगा देना चाहिए। यदि ऎसा ना किया गया तब प्रेम संबंधों में मिठास का अभाव स्पष्ट रुप से देखने को मिल सकता है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): यदि आप छात्र हैं तब आप अपने किसी सहपाठी की ओर खुद को खिंचा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। इस खिंचाव में आप अजीब सा सुकून महसूस करेगें और हर समय उसी को देखना चाहेंगें। इस उम्र में सहपाठी की ओर आकर्षण होना स्वाभाविक बात है लेकिन इसके चक्कर में आप अपनी पढा़ई पर से ध्यान भंग न करें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): यदि आपका कोई जानकार आपके प्रेम संबंधों की भनक पाता है तब वह उसका खुलासा अन्य लोगों के समक्ष करने का प्रयास कर सकता है जिससे आप परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। यदि आपने उसे रोकने का प्रयास किया तब वह आपसे फ्लर्ट अथवा बदतमीजी से बात कर सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम संबंधों में आप सारी सीमाएं लांघने का प्रयास कर सकते हैं लेकिन आगे बढ़ने से पूर्व एक बार फिर सोच लें कि आप दोनों में से भविष्य में कोई एक, दूसरे पर छींटाकशीं ना करें क्योंकि इस रिलेशनशिप की हर बात में आप दोनों बराबर के जिम्मेदार रहेगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें