Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम में डूबे जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार तरीके से बीतेगा। आज आपको दूसरों की सहायता मिलने की पूरी संभावना है। जब बात आकर्षण की आती है तो आपकी बाहरी सुंदरता से ज्यादा आंतरिक सुंदरता सबको लुभा जाती है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी।आपका जोड़ीदार आपके आकर्षण और करिश्में का दीवाना है। किसी क्लब या समूह का हिस्सा बन कर नए दोस्त बनाएं। यात्रा के दौरान प्रेमी जोड़ियों के लिए विशेष रहेगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपको प्यार को जताने के लिए विभिन्न तरीकों को अपनाना न भूले। अपने जीवन और रिश्ते का सम्मान करें। रिश्ते को कभी भी बोझ न समझें बल्कि इसके हर पल को ऐसे जीएं जैसे यह जीवन का अंतिम क्षण है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): परिवार में आपकी नई शुरुआत से घर के सभी सदस्य प्रसन्न होंगे। मन में व्याप्त हिचक को छोड़कर दुनिया को अपने पार्टनर से मिलाने का और अपने इस गुप्त रिश्ते को नया नाम देने का।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): दुर्घटनाएं और हानि आपको कुछ हद तक प्रभावित कर सकती है लेकिन इश्क की मिठास आपको अलग ही दुनिया में ले जाएगी। इस समय आप पूरे मौज मस्ती के मूड में हैं, जहां आपका झुकाव धार्मिक कार्यों में भी है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपकी खूबियों और व्यक्तित्व की ओर कोई आकर्षित हो सकता है। अपने घर के मामलों के लिए व्यस्त कामों से समय निकालें और अपने प्यार करने वालों के सुझावों का सम्मान करें।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप अपने दिल की बात को जरूर सुनें। अपने दिल के हाथों खुद को असहाय महसूस करेंगे। ऐसे में अपने साथी को लेकर पोस्सेसिव होना कोई अनोखी बात नहीं है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने सोलमेट को समझने की कोशिश करें क्योंकि रिश्ता केवल एक तरफ से ही नहीं निभाया जाता।आज के दिन किस्मत ने आपके लिए कुछ अलग ही लिखा है। मतभेदों से बचने के लिए कोई भी बात करने से पहले सोच विचारकर लें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): आज आप अपने साथी को अपने घर वालो से मेल-मिलाप कराने ले जा सकते हैं। आपमें से कुछ आज अपने को प्रिय को रिझाने के लिए अपने व्यक्तित्व को बदलने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आपका आत्मविश्वास ही आपके व्यक्तित्व का हिस्सा है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपके और आपके पार्टनर के बीच के सम्बन्ध मजबूत होंगे। याद रखें प्रेम का संबंध हमें आत्मविश्वास के साथ साथ दूसरों का सम्मान करना भी सिखाता है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने पार्टनर पर ध्यान दें और उसकी इच्छाएं पूरी करें। आज का दिन नए रिश्तों के लिए अच्छा नहीं है इसलिए सब्र करें।मदद के लिए अपने पार्टनर को याद करें, उसका साथ आपको दुविधा से बचाएगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज लोगों से मिलने जुलने में आपका अधिक समय बीतेगा। अपने लवर का ध्यान आकर्षित करने के लिए उससे अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। जिंदगी में आए परिवर्तन आपके रोमांटिक रिश्ते को नया आकार दे सकते हैं।