फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 June Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sat, 15 Jun 2024 05:45 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
16 जून का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप अपने जीवन से संतुष्ट हैं और अपने साथी के साथ इस चरण का आनंद उठा रहे हैं। मिलने वाले अवसरों को अपने हाथ से न जाने दें, खास कर जब बात रोमांस या अंतरंगता की हो।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप अपने परिवार से अपने दिल की बात करने में हिचकिचाएंगे किन्तु अपने सोलमेट से कुछ न छुपाएं। इससे आपका काम आसान हो जायेगा। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  आपका जीवनसाथी काम में भी आपके कंधे से कंधा मिलाने वाला है जिससे आपको मुनाफा होगा। जो युवा अभी प्यार के अहसास से दूर हैं, उनके लिए भी सुख भरे दिन आने वाले हैं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप संतुष्ट होकर दूसरों के सुझावों पर ध्यान दे रहे हैं। आपका दिल प्यार के गीत गा रहा है और लवलाइफ में भी नए रंग हैं। अपने गायन, फैशन या आवाज़ के जादू के प्रयोग से आप आज के दिन को प्रेमपूर्ण बना देंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): परिवार के साथ भी समय बीतेगा। आज आपकी लालसा अपने प्रेमी से प्यार करने, उसकी देखभाल करने और उसे सुरक्षित महसूस कराने की है। अपने दोस्तों की मदद कर के उन्हें आश्चर्चकित करें। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने साथी के प्रति इतने जुड़े हुए महसूस करेंगे कि हर पल उसकी कमी महसूस होगी। वैसे आपका कूल रवैया और केयरिंग नेचर हर किसी को दीवाना बना सकता है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अभी सब कुछ भूलकर अपने प्यार और रोमांटिक जीवन पर ध्यान दें। आपका रूप रंग और आत्मविश्वास आपके पॉजिटिव पॉइंट है जिससे आपको काम में भी नया रैंक प्राप्त होगा। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप बड़ी से बड़ी बाधा को आसानी से पार कर लेंगे बस अपने मिजाज को नम्र रखें। आप एक जागरूक प्रेमी हैं और आज का दिन कुछ नया करने के लिए उपयुक्त है। आपके दोस्त और रिश्तेदार भी आपका सहयोग करेंगे। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपके प्रेम में एक नयापन है और आप दोनों अपने रिश्तों को नया रुख देंगे। आप स्वयं अपने रिश्तों को विकसित कर सकते है इसलिए दूसरों पर विश्वास न करें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):प्यार में मिला धोखा आपको तन्हाई या अकेलेपन की तरफ ले जाएगा। आपके दोस्त और परिवार इस स्थिति से बाहर आने में आपकी मदद करेंगे। रिश्ते में हैं तो अपनी स्वीटहार्ट को लुभाने के लिए आज से अच्छा समय नहीं मिलेगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका प्रेममय जीवन सच में सुखदायक और स्नेहशील है। आप अपने दोस्तों, परिवार और जान पहचान के लोगों को प्रेरित करते है। अगर एक सच्चे साथी की खोज कर रहे हैं तो खोज आज ख़त्म होती है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): नेटवर्किंग के इस दौर में हर मौके का फायदा उठाएं और नए दोस्त बनाएं। आपका और आपके स्वीटू का रिश्ता उतना ही फ्रेश और जीवंत है जितना पहले था। इसे ऐसे ही बनाएं रखें और कुछ नया करते रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें