फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 December Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 16 Dec 2023 07:48 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
16 दिसंबर का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्यार में मिला धोखा आपको तन्हाई या अकेलेपन की तरफ ले जाएगा। आपके दोस्त और परिवार इस स्थिति से बाहर आने में आपकी मदद करेंगे। रिश्ते में हैं तो अपनी स्वीटहार्ट को लुभाने के लिए आज से अच्छा समय नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दादा, नाना या अन्य बुजुर्गों के स्वास्थ्य के कारण अस्पताल जा सकते हैं। नयी शुरुआत के लिए आज का समय बेहतरीन है। आपके प्यार और रिलेशनशिप में फ्रेशनेस है जो आपको अपनी चाहत के और भी करीब ले आएगी और आपका प्यार अटूट बनेगा। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले जाँच लें कि क्या यह केवल आकर्षण है या आप सच्चे दिल से अपने साथी को चाहते है, इसके बाद ही आगे बढ़ें। नेटवर्किंग के इस दौर में हर मौके का फायदा उठाएं और नए दोस्त बनाएं। आपका और आपके स्वीटू का रिश्ता उतना ही फ्रेश और जीवंत है जितना पहले था। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): बड़े भाई बहन और चाचा से मिल कर आप नए अनुभव प्राप्त करेंगे। आज नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें, हो सकता हैं कि आपको अपना सोलमेट मिल जाए। दोस्त या प्रेमी के साथ लॉग ड्राइव या घूमने जाने की आपकी लालसा पूरी होगी।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):कुछ रोमांटिक मोमेंट भी आपकी प्रतीक्षा में हैं। आप अपने पंखों को खोल कर उड़ना चाहते हैं, तो आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार करें। आज का दिन आपके लिए व्यस्त दिनों में से एक है जब आपको अपने प्रेम जीवन या रोमांस के लिए समय नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): विवाह योग्य लोगों के ग्रहों में अभी कुछ समय इंतज़ार करना लिखा है। भाई बहन या अपने लवर के साथ बहस होने की भी संभावना है। आज कुछ लोग आपके जीवन में समस्या पैदा कर सकते है लेकिन अपने प्रियजनों की मदद से सब कुछ सही हो जाएगा। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): जहाँ तक प्रेम संबंधों की बात है आप रोमांचक और मनोरंजक महसूस करेंगे। जीवन को जीवंत और कूल बनाने के लिए अपने बाबू को अचानक किस या आलिंगन करें। उनका शरमाना आपके प्रेम का सबसे बड़ा गवाह है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): इस समय धार्मिक झुकाव के कारण आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के लिए जा सकते हैं। आप अपनी आज़ादी का पूरा मज़ा लेने वाले हैं जिससे आपकी लवलाइफ और भी विकसित होगी। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपनी खूबियों के कारण आप सबके दिल में राज कर रहे हैं। यह समय मनोरंजन, आनंद और रोमांस से भरपूर है। अपने प्रियजनों के साथ इस दिन को मनाने के लिए आप पूरी तरह से तैयार है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आपके ग्रह बता रहे हैं कि अभी प्यार का नशा आपके सिर पर चढ़कर बोल रहा है। अपने रिश्ते को रहस्य न बना रहने दें बल्कि अपने परिवार को इसके बारे बताएं, सब कुछ आपके मुताबिक होगा। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अगर सफर करने का सोच रहे हैं तो उसमे गड़बड़ी की संभावना है। बिजी कार्यक्रम के कारण आज आपकी रोमांटिक जिंदगी में समस्या आ सकती है। आपको घर और कार्य में संतुलन बनाये रखना होगा। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जीवन के बगीचे में अगर प्रेम के फूल चाहिए तो आपको अपनी इस बगिया को अपने प्यार और विश्वास से सींचना चाहिए। आने वाला समय आपके जीवन का बेहतरीन वक्त है। पति/ पत्नी के रिश्ते में केवल प्यार ही नहीं बल्कि विश्वास और सम्मान की भी आवश्यकता होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें