Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करने और अकेले रहने के मूड में हैं। आपके बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ़ करेंगे। रिश्ते में तनाव को जगह न दें, इससे रिश्तों में दरार आ सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपकी भावनाएं आपको हमेशा अपने चाहने वालों से जोड़े रखती हैं और यही कारण है कि आप अपनी हर ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। जो लोग एकतरफा प्यार में हैं, उनके लिए अच्छी खबर हैं।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके पति/पत्नी या परिवार आपके लिए वो संपत्ति हैं जिनके बिना आप अधूरे हैं। आप इनसे बहुत प्रेम करते हैं लेकिन इसका इजहार भी ज़रूरी है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने परिवार के साथ बैठकर भोजन करना और अपने पार्टनर के साथ किसी खास यात्रा पर जाना आपकी केयर व लव को प्रदर्शित करेगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आप बहुत भाग्यशाली है क्योंकि आपको साथी के रूप में कोहिनूर हीरा मिला है। आप और आपके दोस्तों को एक दूसरे की मदद की ज़रूरत है और आप इस रिश्ते को अच्छे से समझते है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने पार्टनर से सब कुछ शेयर करें और उनकी भावनाओं की कद्र करें। लम्बी चैट, हाथों में हाथ दाल कर घूमना और मीठी बातें करना अपने पार्टनर के साथ आपके रिश्ते को और भी दृढ करेगा।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अगर कोई करीबी मित्र आपमें दिलचस्पी दिखाएं या फ़्लर्ट करे तो हैरान न हों क्योंकि आपका आकर्षण है ही कुछ ऐसा। अभी धन से जुड़े मामलों को अपने रोमांस से दूर रखें।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जीवन का दूसरा नाम परिवर्तन है इसलिए कोई त्यौहार या पार्टी आपके नीरस जीवन को खुशनुमा बना सकते हैं। अपने दिल के सबसे करीब रहने वाले के साथ घूमने जाएं।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):सितारों के अनुसार आज आपका लम्बा रोमांटिक रिश्ता जीवन भर के संबंध में परिवर्तित हो सकता है। बदलाव बहुत ज़रूरी है और यह रिश्ता आपकी जिंदगी को परिवर्तित कर देगा।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):भावनात्मक ज़रूरतें आज आपकी प्राथमिकता है और आपकी लालसा भी अपने परिवार के साथ समय बिताने की है। इससे आपका अपने पार्टनर से संबंध और भी मजबूत होगा।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने साथी पर विश्वास करें। अपने रिश्ते को इतना पक्का कर लें कि लोग कुछ भी कहें किन्तु आपका विश्वास कमजोर न हो यही सच्चा प्यार है। आपका परिवार और आपका सोल मेट आज आपके लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं और उन्हें आपकी आवश्यकता पड़ सकती है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अगर आप एक लॉन्ग डिस्टेंस रिश्ते में हैं तो आज इंटरनेट और सोशल मीडिया का प्रयोग कर के अपने आप को ख़ुशी प्रदान करें। इन खुशियों को अच्छे से समेट लें किंतु आवेश में आ कर कोई भी निर्णय लेने से बचें।