फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 15 May 2024 06:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
15 मई का राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपका जीवन उत्साह से भरा हुआ है और आप इसके हर पल का आनंद अपने पार्टनर के साथ लेना चाहते हैं। पूरी तरह से इसका आनंद लें बस बिना वजह की किसी भी बहस में न पड़ें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज प्रियतम के साथ घूमने जाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आप अपने अतीत के खट्टे और मीठे अनुभवों को याद कर के उनसे कुछ न कुछ सीखेंगे जिससे आपके भविष्य की नींव मजबूत बनेगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम के बंधन में बंधने के लिए अब यह समय उपयुक्त है। चाहे आप कितने भी व्यक्त हों अपने प्रिय को अपने प्यार का अहसास कराना न भूलें, इसके लिए प्यार भरी मुस्कान ही काफी है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): यह समय है अपने गुस्से को शांत रखकर अपने पार्टनर के साथ जीवन के बेहतरीन पलों को साझा  करने का। इससे आप दोनों को अपने बीच मतभेदों को दूर करने में भी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आपका पार्टनर पूरी तरह से आपका सम्मान करता है और आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें और रिश्ते को नवीन बनाए रखने का प्रयास करते रहें। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): सितारों के अनुसार आपके जीवन में एक लॉग डिस्टेंस रिलेशनशिप रिश्ते की संभावना है जिससे आपकी लवलाइफ और भी रहस्यमय और रोमांचक हो जाएगी।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आपका प्रेमी केवल आपसे समय और ध्यान की उम्मीद करता है। अपनी कोशिशों से आप अपनी जिंदगी में परिवर्तन ला सकते हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज अपनी लव स्टोरी के बारे में विचार करने और निर्णय लेने का समय आ गया है।आप किसी खास के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने के बारे में सोच सकते है। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने जीवनसाथी के साथ कुछ सुखदायक और रचनात्मक क्षणों को बिताएं और अपनी भावनाओं को भी व्यक्त करें क्योंकि आपने बारे में सब कुछ बताने का इस से अच्छा समय आपको नहीं मिलेगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अपने दिल के सबसे नज़दीक और ख़ास व्यक्ति के साथ भी वक्त बिताएं इससे आपका रिश्ता दृढ़ बनेगा। अगर जीवन में कोई परेशानी है तो उसका सामना पूरे दिल से करें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रिश्ते में गलतफहमियों को न आने दें क्योंकि आप दोनों की जोड़ी शानदार है। जीवन के असहनीय और अनियंत्रित होने के कारण आज आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अतीत को भूल कर आगे बढ़ने का प्रयास करें, यह न केवल आपके लिए बल्कि आपसे जुड़े हर व्यक्ति के लिए अच्छा होगा। याद रखें, प्यार बिना किसी शर्त के किया जाता है इसलिए इसमें किसी समझौते की उम्मीद न रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें