फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 15 May 2023: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 15 May 2023 07:02 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेमी युगल का रहने वाला होगा। दोनों के बीच आपसी मिठास बढ़ेगी। दोस्त और रिश्तेदार भी आपका सहयोग करेंगे। आपके प्रेम में एक नयापन है और आप दोनों अपने रिश्तों को नया रुख देंगे। आप स्वयं अपने रिश्तों को विकसित कर सकते हैं इसलिए दूसरों पर विश्वास न करें।

विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जो लोग अपने साथी की खोज में तो उनकी खोज आज ख़त्म होती है। आपका प्रेममय जीवन सच में सुखदायक और स्नेहशील है। आप अपने दोस्तों, परिवार और जान पहचान के लोगों को प्रेरित करते हैं।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज प्रेम जीवन में व्यस्त रहने वालों का रिश्ता जल्द ही लोगों के लिए मिसाल बन जाएगा। यही कारण है कि आपका सोलमेट आपके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है। आप भी अपनी तरफ से कोई कसर न छोड़ें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जिन लोगों के मन में हमेशा कुछ ज्यादा पाने की इच्छा रहती है आज उनकी यह इच्छा जरूर पूरी होगी। आप घर में शान्ति और सुरक्षा चाहते हैं और इसके लिए आप हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में आपका सोलमेट आपकी मदद कर सकता हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने साथी से खुलकर बात करें। काम में व्यस्त रहने के कारण आप अपने जीवनसाथी को समय नहीं दे पा रहे हैं जिससे जुदाई का भय सता सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): खुद पर संयम रखें और अपना दिमाग किसी अन्य काम में लगाएं।  आज के दिन आप अपने प्यार के लिए पोस्सेस्सिव महसूस करेंगे जिससे मतभेद होने की संभावना है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपको अपने साथी पर भरोसा दिखाना होगा तभी आपका रिश्ता आगे चल पाएगा। अपने सोलमेट पर विश्वास रखें क्योंकि विश्वास की नींव पर ही लव रोमांस का रिश्ता बनता है। अगर नींव कमजोर हो तो इसे ढहने में समय नहीं लगता।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  आज आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आप लकी हैं इसीलिए जीवन के हर चरण में आपको सफलता मिल रही है। मनोरंजन और छेड़खानी जीवन को उत्साह से भर देते हैं। अगर आप अकेले हैं तो किसी का साथ पाने का आपका सपना जल्दी ही पूरा होने वाला है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope):आपके साथी की आपकी फ़िक्र है और वो हर तरह से आपकी मदद करना चाहता है। आपको अगर कोई सलाह या लेक्चर देता है तो इसका मतलब है कि वो आपसे प्यार करता है अन्यथा आजकल किसी के भी पास दूसरे के लिए समय नहीं है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): आप जीवन में आयी परेशानियों से कभी भी निराश न हों क्योंकि यह अस्थिर हैं, जल्द ही आपकी सब समस्याएं दूर होंगी। आपके भाई बहन और पडोसी भी आपके सहायक हैं। जोश और उत्साह से रिश्ते और जीवन में आगे बढ़ें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपके जीवनसाथी को आपसे बहुत उम्मीदें हैं और आप उन्हें पूरा करने में सक्षम हैं।  आपके सहयोगी और सह कार्यकर्ता आपके गुणों से परिचित है और आपको उनसे नए आइडियाज मिलेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप एक समझदार प्रेमी हैं और आज का दिन कुछ नया करने के लिए उपयुक्त है। आपका रोमांटिक नेचर और आत्मविश्वास रिश्ते में सोने पर सुहागे की तरह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें