फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 June Ka Love Rashifal : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 15 Jun 2023 06:32 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
15 June Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  दुश्मन या विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं लेकिन आपकी लवलाइफ आपको निराश नहीं करेगी। प्यार के इन पलों से आपको ऐसा लगेगा जैसे आप सातवें आसमान पर हैं।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): मेहनत का फल मिलेगा किन्तु किसी विश्वसनीय व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। आज हर चीज़ आप को प्रभावित करेगी। परिवार और साथी के साथ अपनी सफलता का जश्न मनाएं। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  नए रिश्ते की शुरुआत करने से पहले यह जान लें कि इसमें सम्मान और सच्चाई है या यह केवल शारीरिक आकर्षण की बुनियाद पर ही खड़ा है। आज के दिन को खास बनाने के लिए आपकी मीठी मीठी बातें ही काफी हैं।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): यह समय आराम करने और मनोरंजन का है। अपने बच्चों को लेकर आप भावुक महसूस कर सकते हैं। प्रेम में रचनात्मकता आपको किसी अलग ही दुनिया में ले जाएगी 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): माता या माता जैसी कोई स्त्री इस समय आपका मार्गदर्शन करेगी। दिल के मामलों को लेकर आप भावुक महसूस करेंगे, ऐसे में अपने पार्टनर से अपने दिल की बात शेयर करना न भूलें। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपकी भावनाएं आपको हमेशा अपने चाहने वालों से जोड़े रखती हैं और यही कारण है कि आप अपनी हर ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): जो लोग एकतरफा प्यार में हैं, उनके लिए अच्छी खबर हैं। जिसे आप चाहते हैं वो स्वयं आपसे प्यार का इजहार करेगा।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप अपने जीवन से संतुष्ट हैं और अपने साथी के साथ इस चरण का आनंद उठा रहे हैं। मिलने वाले अवसरों को अपने हाथ से न जाने दें, खास कर जब बात रोमांस या अंतरंगता की हो। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने दोस्तों और रिश्तेदारों पर ध्यान देने का वक्त आ चुका है। आप बहुत भाग्यशाली है क्योंकि आपको साथी के रूप में कोहिनूर हीरा मिला है। आप और आपके दोस्तों को एक दूसरे की मदद की ज़रूरत है। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप संतुष्ट होकर दूसरों के सुझावों पर ध्यान दे रहे हैं। आपका दिल प्यार के गीत गा रहा है और लवलाइफ में भी नए रंग हैं।  आज का स्वागत एक मीठी सी मुस्कान से करें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में आपको फायदा होने वाला है। लम्बी चैट, हाथों में हाथ दाल कर घूमना और मीठी बातें करना अपने पार्टनर के साथ आपके रिश्ते को और भी दृढ करेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने दिल के सबसे करीब रहने वाले के साथ घूमने जाएँ। उसके प्यार के एक स्पर्श से बढ़कर जीवन मे और कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें