फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 15 Feb 2023 07:20 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
15 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मदद के लिए अपने पार्टनर को याद करें, उसका साथ आपको दुविधा से बचाएगा। अपने पार्टनर पर ध्यान दें और उसकी इच्छाएं पूरी करें। आज का दिन नए रिश्तों के लिए अच्छा नहीं है इसलिए सब्र करें।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):जिंदगी में आए परिवर्तन आपके रोमांटिस रिश्ते को नया आकार दे सकते हैं। आज लोगों से मिलने जुलने में आपका अधिक समय बीतेगा। अपने लवर का ध्यान आकर्षित करने  के लिए उससे अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपको दूसरों की सहायता मिलने की पूरी संभावना है। जब बात आकर्षण की आती है तो आपकी बाहरी सुंदरता से ज्यादा आंतरिक सुंदरता सबको लुभा जाती है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका जोड़ीदार आपके आकर्षण और करिश्मे का दीवाना है। किसी क्लब या समूह का हिस्सा बन कर नए दोस्त बनाएं। चोरी से बचने के लिए सफर के दौरान सामान का ध्यान रखें।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने जीवन और रिश्ते का सम्मान करें। रिश्ते को कभी भी बोझ न समझें बल्कि इसके हर मोमेंट को ऐसे जीएं जैसे यह जीवन का अंतिम क्षण है। प्यार को जताने के लिए विभिन्न तरीकों को अपनाना न भूले। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): यह समय है शर्मोहया छोड़कर दुनिया को अपने पार्टनर से मिलाने का और अपने इस गुप्त रिश्ते को नया नाम देने का। आपके भाई बहन और परिवार आपकी नई शरुआत से प्रसन्न होंगे। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):इस समय आप पूरे मौज मस्ती के मूड में हैं, जहाँ आपका झुकाव धार्मिक कार्यों में भी है। दुर्घटनाएं और हानि आपको कुछ हद तक प्रभावित कर सकती है लेकिन इश्क़ की मिठास आपको अलग ही दुनिया में ले जाएगी। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने घर के मामलों के लिए व्यस्त कामों से समय निकालें और अपने प्यार करने वालो के सुझावों का सम्मान करें। आज आपकी खूबियों और व्यक्तित्व की ओर कोई आकर्षित हो सकता हैं। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज आप अपने ज़रूरी कामों या फोन कॉल आदि में व्यस्त रहेंगे। अपने दिल के हाथों खुद को असहाय महसूस करेंगे ऐसे में अपने साथी को लेकर पोस्सेसिव होना कोई अनोखी बात नहीं है। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज के दिन किस्मत ने आपके लिए कुछ अलग ही लिखा है। मतभेदों से बचने के लिए कोई भी बात करने से पहले सोच विचार कर लें। अपने सोल मेट को समझने की कोशिश करें क्यूंकि रिश्ता केवल एक तरफ से ही नहीं निभाया जाता। 
 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आप में से कुछ आज अपने शोना को रिझाने के लिए अपने व्यक्तित्व को बदलने की कोशिश कर सकते है लेकिन आपका आत्मविश्वास ही आपके व्यक्तित्व का हिस्सा है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपके और आपके पार्टनर के बीच के सम्बन्ध मजबूत होंगे। याद रखें प्रेम का संबंध हमें आत्मविश्वास के साथ साथ दूसरों का सम्मान करना भी सिखाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें