फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal15 December: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 15 Dec 2023 12:35 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
15 दिसंबर का लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम मामलों के लिहाज से मिलाजुला रह सकता है। आपको अपने साथी का साथ ठीक ढ़ंग से नहीं मिलेगा। किसी खास मुद्दे पर आपकी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है जिससे आपके मन में मानसिक तनाव रह सकता है। मूड खराब होने के वजह से साथी के साथ ठीक तरह से बातचीत नहीं हो सकेगी। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज प्रेम संबंधों में रहने वाले जातकों को साथी संग विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। ऐसे में आपको साथी को हर एक बात को साझा करना चाहिए। वहीं जिन लोगों का अभी हाल-फिलहाल में प्रेम संबंध बना हुआ है उनके लिए दिन रोमांटिक रहेगा। साथी को मन का बात बताने में हिचके नहीं।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेमी जातकों के लिए शुक्रवार दिन खास नहीं रह सकता है। किसी बात को लेकर आपसी तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में आपको शांत रहकर अपने साथी की बात पर गौर करना चाहिए। आप दोनों में से किसी एक को तो पहल करनी ही पडेगी अन्यथा आपके प्रेम संबंध खटाई में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  प्रेम जीवन जीने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। साथी के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। आज दिन भर एक दूसरे के साथ रहेंगे और मौजमस्ती के साथ दिन बीतेगा। आपके प्रेमी के साथ का एहसास अच्छे और यादगार पलो में से एक होगा। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला हो सकता है। आज आपके लव लाइफ जीवन में कोई हस्तक्षेप कर सकता है जिससे आपको बचना होगा। कुछ लोग आपके प्रेम संबंधों में हस्तक्षेप करने से प्रेमी की भावनाओं को हो आहत कर सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  प्रेम संबंधों में अपनी जीवन जीने वाले लोगों के लिए आज अपने साथी का अच्छा साथ मिल सकता है।  आपके स्वभाव मे किसी के दबाव में रहना पसंद नही करते हैं और ना ही किसी तरह की रोक टोक किसी की चाहते हैं।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): धन संबंधी किसी काम को निबटाने में भी आपको जाना पड़ सकता है। इस कारण प्रेमी से ज्यादा बातचीत संभव नहीं हो पाएगी और आपका प्रेमी इस बात को तूल देकर माहौल खराब कर सकता है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा और रोमांटिक रहने के संकेत हैं। प्रेम करने वाले जातकों को आज अपने साथी संग भरपूर साथ मिलगा जिसका आपको आनंद उठाना होगा। अगर किसी बात पर आपको कोई गलतफहमी हुई है तो इसे आपस में चर्चा करके खत्म करना ही बेहतर होगा। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज प्रेम संबंधों में लिप्त जातकों को अपने साथी साथी का खास ध्यान रहना होगा नहीं तो साथी का मूड खराब हो सकता है। आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा। आज आप कितना भी कोशिश कर लें लेकिन शायद ही आपकी कोई बात प्रेमी के मूड को ठीक कर पाए। आपको उसका उदास चेहरा बहुत बुरा लगेगा लेकिन चाहकर भी आप उस पर मुस्कान लाने में नाकामयाब रह सकते हैं।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):  प्रेम करने वाले जातकों को आज अपने साथी से कुछ शिकायत कर सकता है। आप प्रेमी से बहुत कुछ कहना तो चाहते हैं लेकिन आपको आज शब्दों की कमी महसूस हो सकती है। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): लव लाइफ जीने वाले जातकों को आज अपने साथी का अच्छा साथ मिल सकता है।  प्रेम संबंधों के साथ आपको अन्य लोगों के साथ मिलकर कुछ काम करना पड़ सकता है। आप किसी को भी नाराज ना करने के चक्कर में खुद परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): दिन बहुत ही खुशनुमा रहेगा। साथी की तरफ से कोई रोमांटिक प्रस्ताव मिल सकता है। हो सकता है किसी खास का तरफ से प्यार का पैगाम मिल सकता है। अचानक मिले प्रेम प्रस्ताव से आप हैरान परेशान होंगे,समझ नहीं पाएंगे कि ऐसे में क्या फैसला लिया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें