Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): कोई रिश्ता अगर इस समय काम नहीं कर रहा है तो वो लाइलाज बीमारी की तरह है। ऐसे में इस रिश्ते से छुटकारा पाना ही अच्छा विकल्प है। आपका व्यक्तित्व और मानसिक शक्तियां आपके प्लस पॉइंट हैं।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने इश्क़ का प्रमाण देने के लिए भी आज तैयार रहें इसके लिए अपने प्यार को कुछ उपहार दें या उसके लिए कुछ खास करना न भूलें।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): उदास या अकेलापन महसूस कर रहे हैं तो उस व्यक्ति से बात करें जो आपके जीवन में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है, उसकी चुलबुली बातें आपको सबकुछ भुला देंगी।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके साथी के साथ आपका तालमेल बेहतरीन है। अगर प्यार नया है तो इसे पूरा वक्त दें क्योंकि यह प्यार जीवनभर का है। आप आज डिवाइन लव को महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):रिश्तों में डिप्लोमेट होना बेहद ज़रूरी है। नए अनुभवों के लिए कुछ अलग करने से पीछे न हटें। अचानक कोई अलगाव भी आपको प्रभावित कर सकता है अपने घरेलु मामलों को सुलझाने और आराम करने के लिए आज का दिन उपयुक्त है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने प्रेमी पर ध्यान दें और उसे अपनी योजनाओं के बारे में बताएं। जब आप अपने सपनों को साझा करेंगे और दोनों मिलकर उस पर काम करेंगे तो आपके सपने सच होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपनी चाहत को यादगार बनाने के लिए कुछ खास करें, जैसे लॉन्ग ड्राइव पर जाना या अपने साथी के पसंद का खाना बनाना। आपका जीवन उत्साह से भरा हुआ है और आप इसके हर पल का आनंद अपने पार्टनर के साथ लेना चाहते हैं।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप अपने अतीत के खट्टे और मीठे अनुभवों को याद कर के उनसे कुछ न कुछ सीखेंगे जिससे आपके भविष्य की नींव मजबूत बनेगी।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):प्रेम के बंधन में बंधने के लिए अब यह समय उपयुक्त है। चाहे आप कितने भी व्यक्त हों अपने प्रिय को अपने प्यार का अहसास कराना न भूलें, इसके लिए प्यार भरी मुस्कान ही काफी है।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):एक नया रिश्ता आपके दरवाज़े पर दस्तक दे रहा है लेकिन आप इसे लेकर असमंजस में हैं। अधिक सोचना छोड़कर खुले दिल से इसका स्वागत करें।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): साथी के परिवार की परेशानियों में शामिल होकर उन्हें हल करें। आपकी चाहत आपको आज किसी और ही दुनिया में ले जाएगी।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): यह वक्त गंभीर होकर अपने रोमांटिक जीवन के बारे में सोचने और उसपर अमल करने का है। आज अपनी लव स्टोरी के बारे में विचार करने और निर्णय लेने का समय आ गया है।