फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Tue, 14 May 2024 06:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
14 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप जिससे प्यार करते हैं उनके विश्वास को जीतने के लिए आपको जिम्मेदारी से व्यवहार करने की आवश्यकता है। प्रेम में रचनात्मकता आपको किसी अलग ही दुनिया में ले जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):दिल के मामलों को लेकर आप भावुक महसूस करेंगे, ऐसे में अपने पार्टनर से अपने दिल की बात शेयर करना न भूलें। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आप अकेले हैं तो आज आपको कुछ ऐसे प्रस्ताव मिलने वाले है जिनका इंतज़ार आप लम्बे समय से कर रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप अपने जीवन से संतुष्ट हैं और अपने साथी के साथ इस चरण का आनंद उठा रहे हैं। मिलने वाले अवसरों को अपने हाथ से न जाने दें। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आप सबके आकर्षण का केंद्र रहेंगे और आपको सफलता मिलेगी किंतु आपकी सच्ची ख़ुशी आपके प्यार तक सीमित है। आप अपना अधिकतर समय अपने परिवार या पति/पत्नी के साथ बिताना चाहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने साथी के लिए आपके मन में जो प्यार भरा है वो आप व्यक्त करेंगे इसलिए यह लम्हें आपके लिए अनमोल है, इन्हे संभाल कर रखें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अपने सोलमेट के साथ आपकी समझ किसी भी स्थिति को खुशियों में बदल सकती है और यह आपके जीवन का बड़ा सकारात्मक पॉइंट है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्यार में मिला धोखा आपको तन्हाई या अकेलेपन की तरफ ले जाएगा। आपके दोस्त और परिवार इस स्थिति से बाहर आने में आपकी मदद करेंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो अपनी स्वीटहार्ट को लुभाने के लिए आज से अच्छा समय नहीं मिलेगा।  अपने दिल के सबसे करीबी की सराहना करके उससे अपने प्यार का इज़हार करें। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आपका और आपके पार्टनर का रिश्ता उतना ही फ्रेश और जीवंत है जितना पहले था। इसे ऐसे ही बनाएं रखें और कुछ नया करते रहें। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपके सहकर्मी और दोस्त दोनों आपकी हर काम में मदद करेंगे। आप अपने साथी के साथ क्वालिटी समय बिता सकते है। अपने प्यार के प्रति भी आपका रवैया आज नम्र रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए व्यस्त दिनों में से एक है जब आपको अपने प्रेम जीवन या रोमांस के लिए समय नहीं मिल पायेगा। विवाह योग्य लोगों के ग्रहों में अभी कुछ समय इंतज़ार करना लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें