Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि वालों के लिए आज के दिन लव लाइफ के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपको कोई भी फैसला लेने से पहले कई बार सोच-विचार करना होगा। आपका अपने पार्टनर संग कुछ मनमुटाव हो सकता है। लेकिन आपको अगर रिश्तों को आगे बढ़ाना है तो पार्टनर संग मिलकर चलना होगा। नए रिश्तों की शुरुआत के लिए दिन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। पार्टनर संग किसी मुद्दे को लेकर चर्चा चल सकती है। आप अगर रिश्तों को लेकर महत्वपूर्ण मसलों में कोई निर्णय लेना चाहते हैं तो उसमें अपने पार्टनर से बातचीत अवश्य करें। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा और प्रेम भरा रहने वाला साबित होगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्यार के लिहाज से आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। साथी संग प्यार करने के कई मौके आपको मिलेंगे। आपका दिल अपने साथी के प्यार को पाने के लिए पागलपन की हद तक जाएगा। आपका प्रेम संबंध पहले के मुकाबले सुखद, मधुर और रोमांटिक रहेगा। वैवाहिक जीवन में आनंद की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
इस राशि के जातकों के दांपत्य जीव में एक से बढ़कर एक खुशियां प्राप्त होंगी। जीवन में प्यार के फूल खिलेंगे। आप अपने साथी की हर एक भावनाओं को भरपूर ख्याल रखें। प्रेमी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। अपने प्यार के साथ भरपूर समय बीतेगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज उनकी लव लाइफ थोड़ी परेशानियों से भरी रह सकती है। साथी संग कुछ मनमुटाव और रिश्तों में तनाव पनप सकता है। ऐसे में आपको अपने साथी के साथ बढ़ रही दूरियों को कम करने के लिए कुछ अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज का दिन प्रेमी जातकों को लिए रोमांस के भरपूर मौके मिलेंगे। साथी संग आपका तालमेल अच्छा रहेगा। साथी की तरफ से आपको कोई उपहार मिल सकता है। जिससे आपका मन बहुत प्रसन्न होगा। आप प्रेम संबंधों में एक नई शुरुआत कर सकते हैं।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में जीने वाले जातक आज संभलकर रहें वरना साथी आपसे गुस्सा हो सकता है। आपको अपनी भावनाओं को काबू में करना होगा। इसके अलावा जो जातक अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं उनके लिए समय अच्छा नहीं है। वहीं जो लोग शादीशुदा है उनको दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रेम संबंधों में सफलता पाने का दिन साबित होगा। आपका अपने पार्टनर संग रिश्ता पहले के मुकाबले ज्यादा गहरा होगा। आप कुछ दिनों के लिए रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope)
आज साथी संग कुछ छोटे-मोटे मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। जिसका असर आपके प्रेम जीवन पर पड़ सकता है। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए आज विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि के प्रेमी जातकों के लिए आज का दिन प्रेम से परिपूर्ण रहने वाला होगा। साथी संग प्रेम की भावनाएं काफी आगे तक जाएंगी। खुशहाली के दिन आपको मिलेंगे। साथी संग प्रेम की भावनाएं अच्छी रहेंगी।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज का दिन प्रेमी जातकों के लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। दोनों का एक दूसरे के प्रति पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपके लव लाइफ में सुधार देखने को मिलेगा। आज आपको अपने पार्टनर संग बेहद खुशनुमा प्यार से भरा पल मिलेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
दिल के खिलाड़ियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा साबित होगा। साथी संग रोमांस के भरपूर मौके आपको मिलेंगे। साथी की भावनाओं को आप अच्छे तरीके से समझेंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। प्रेम संबंधों में मजूबती का दिन रहेगा।