फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 June Ka Love Rashifal : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 14 Jun 2023 07:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
14 June Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  उदास या अकेलापन महसूस कर रहे हैं तो उस व्यक्ति से बात करें जो आपके जीवन में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है, उसकी चुलबुली बातें आपको सबकुछ भुला देंगी। लगातार प्रयास और मेहनत करना ज़ारी रखें। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): भूल जाना माफ करने से अधिक मुश्किल है किंतु इस तरह से आप अपने प्यार को और भी नजदीक पाएंगे। प्यार क्षमा करने का ही दूसरा नाम है। मूड में बदलाव कारण आज किसी भी विशेष काम को करने से बचें।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप आज डिवाइन लव को महसूस कर सकते हैं। रिश्तों में डिप्लोमेट होना बेहद ज़रूरी है। नए अनुभवों के लिए कुछ अलग करने से पीछे न हटें। अचानक कोई अलगाव भी आपको प्रभावित कर सकता है। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज का दिन अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का है। अपने दिल के सबसे करीबी से अपने प्यार को जताने और उनके प्यार को महसूस करने के लिए भी आज का दिन उपयुक्त है। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपनी चाहत को यादगार बनाने के लिए कुछ खास करें, जैसे लॉन्ग ड्राइव पर जाना या अपने साथी के पसंद का खाना बनाना। बस जीवन का आनंद लें। बुरी संगत से दूर रहें। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपकी प्राथमिकता आपके प्रियजन होंगे। उनसे मिलना और बातचीत करना आपको सुकून दे सकता है। अपने जीवनसाथी को कुछ वक्त दें और उसकी इच्छाओं का भी ध्यान रखें। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आप हमेशा सही का साथ देते है इसीलिए आपको जानने वाले हमेशा आपका सम्मान करते है। किसी खास का प्यार आज आपको सौभाग्यशाली महसूस कराएगा।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने प्रियतम से बढ़ती नजदीकियों के कारण आपको ऐसा लग रहा है जैसे आप स्वर्ग में हैं। बेहतरीन रोमांटिक जीवन के लिए एक दूसरे से अपने विचारों को शेयर करें। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): नृत्य, संगीत या संचार से भी भावनाओं को व्यक्त किया जा सकता है। छोटी यात्राओं की संभावना है। यह समय आपके लिए बहुत संतोषजनक है। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): दूसरों के द्वारा दिए गए सुझावों पर ध्यान दें ताकि आप खुद के काम को और भी बेहतर तरीके से कर सके। आपके विरोधी चाहे कुछ भी कर लें लेकिन आपके उत्साह को कम नहीं कर सकते। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका परिवार आपके साथ है और प्रेम जीवन भी समृद्ध है। साथ में किया सफर आपके प्रेम और बढ़ा सकता है। इससे आप एक दूसरे से दूर रहने के बारे में कभी नहीं सोचेंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे जो आपके जीवन को नई दिशा देंगे। किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो पहले पूरी योजना बना लें और अपने पार्टनर की भी इसमें सलाह लें। यह यात्रा आप दोनों को अच्छे पल देगी जिससे आपका संबंध मजबूत होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें