फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sun, 14 Jul 2024 07:29 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
14 जुलाई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ मज़ेदार और अच्छा समय बिता सकते हैं और समाजिक जीवन या पार्टी का भी आनंद लेंगे। आप अपने पार्टनर को समझेंगे और वो आपको हमेशा खुश करेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अगर पिछले रिश्तों में आपका अनुभव अच्छा नहीं रहा है तो उन बुरी यादों को अपने मन से निकाल दें। अगर कोई करीबी मित्र आपमें दिलचस्पी दिखाएं या फ़्लर्ट करे तो हैरान न हों। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  बच्चों, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बातचीत आज आपके कार्ड में है। आप न केवल अपने अपने साथी का मन बहलाते है बल्कि अपनी भावनाओं को भी सही से व्यक्त करते है। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपका पूरा ध्यान अपने घर और किसी खास की तरफ रहेगा। पिता या पिता जैसे किसी को संकट का सामना करना पड़ सकता है, उनके साथ रहकर मदद करें। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपने पार्टनर की उपेक्षा न कर के उससे अपने प्यार का इज़हार करें, जिसके लिए आपकी मुस्कान ही काफी है। आप निजी लाभ की तुलना में लोगों की सेवा करने में अधिक रूचि रखते है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने पार्टनर की उपेक्षा न कर के उससे अपने प्यार का इज़हार करें, जिसके लिए आपकी मुस्कान ही काफी है। आप निजी लाभ की तुलना में लोगों की सेवा करने में अधिक रूचि रखते है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आपका गुस्सा रोमांटिक रिश्ते को कसैला कर सकता है लेकिन शांत रहें क्योंकि आपके चार्म से आपका प्रियतम ज्यादा देर दूर नहीं रह पाएगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपनी लव लाइफ के बारे में कोई खास निर्णय लेंगे। प्रेमी युगलों के लिए आने वाले कुछ दिन मस्त जाएंगे। अपने शौकों को नज़रअंदाज़ न करें, आप खुश रहेंगे तभी अपने साथी को भी खुश रख सकेंगे। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अगर आप विपरीत लिंग से शर्माते है या असुरक्षित महसूस करते है तो आपमें आत्मविश्वास की कमी है। एक सकारात्मक रवैये से अगर रिश्ते में आगे बढ़ेंगे तो पूरी दुनिया आपके क़दमों में होगी।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अपनी सूरत में बदलाव करके आप आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। आज आप किसी स्पेशल को अपने दिल का हाल बताएंगे, जिससे आपके जीवन के नए चरण की शुरुआत होगी।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जीवन का साधारण प्रेम भी अहंकारी आदमी नहीं कर सकता, क्योंकि प्रेम के लिए झुकना अनिवार्य शर्त है। आपके पति/पत्नी या परिवार आपके लिए वो संपत्ति हैं जिनके बिना आप अधूरे हैं। आप इनसे बहुत प्रेम करते हैं लेकिन इसका इजहार भी ज़रूरी है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने परिवार के साथ बैठकर भोजन करना और अपने पार्टनर के साथ किसी खास यात्रा पर जाना आपकी केयर व लव को प्रदर्शित करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें