Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपका लक पूरी तरह से आपके साथ है इसलिए आज के दिन को पूरा एन्जॉय करें। किसी खास की तलाश है तो कॉलेज के समूह में कोई आपका इंतज़ार कर रहा है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):भूल जाना माफ़ करने से अधिक मुश्किल है किंतु इस तरह से आप अपने प्यार को और भी नजदीक पाएंगे। प्यार क्षमा करने का ही दूसरा नाम है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आप अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं तो अपने प्रियतम को अपने दिल की बात बताने का समय दें और उसे ध्यान से सुनें। आज का दिन अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने दिल के सबसे करीबी से अपने प्यार को जताने और उनके प्यार को महसूस करने के लिए भी आज का दिन उपयुक्त है। उन्हें यह अवश्य बताएं कि आपके जीवन में उनका क्या महत्व है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): एक लम्बी दूरी की यात्रा आपके दिल के तारों को किसी खास के साथ जोड़ सकती है। पूरे जोश और उत्साह से अपने जीवन के इन क्षणों का स्वागत करें।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपकी प्राथमिकता आपके प्रियजन होंगे। उनसे मिलना और बातचीत करना आपको सुकून दे सकता है। अपने जीवनसाथी को कुछ वक्त दें और उसकी इच्छाओं का भी ध्यान रखें।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आप हमेशा सही का साथ देते है इसीलिए आपको जानने वाले हमेशा आपका सम्मान करते है। किसी खास का प्यार आज आपको सौभाग्यशाली महसूस कराएगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): कोई रिश्ता अगर इस समय काम नहीं कर रहा है तो वो लाइलाज बीमारी की तरह है। ऐसे में इस रिश्ते से छुटकारा पाना ही अच्छा विकल्प है। आपका व्यक्तित्व और मानसिक शक्तियां आपके प्लस पॉइंट हैं।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अचानक कोई दुःख या झटका आपको विचलित कर सकता है। यह समय आपके लिए बहुत संतोषजनक है। दूसरों के द्वारा दिए गए सुझावों पर ध्यान दें ताकि आप खुद के काम को और भी बेहतर तरीके से कर सके।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अगर आप कोई नया रिश्ता चाहते हैं तो यह समय आपके लिए चमत्कारों भरा है क्योंकि आपके सितारों के अनुसार जल्द ही आपके विवाह की संभावना है। अपने जो भी भविष्य के सपने देखें हैं, वह ज़रूर सच होंगे।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे जो आपके जीवन को नई दिशा देंगे। किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो पहले पूरी योजना बना लें और अपने शोना की भी इसमें सलाह लें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): नए रिश्ते आपके जीवन में नई उमंग लेकर आएंगे। जो लोग रिश्ते में हैं वो जीवन की नयी मिठास का अनुभव करेंगे। जो लोग सिंगल हैं वो साथी की तलाश में व्याकुल हो सकते है।