फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 December Ka Love Rashifal : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार

Thu, 14 Dec 2023 07:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
14 दिसंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप अपने साथी की जुदाई के कारण तनहा महसूस करेंगे जिससे आपको मानसिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। कुछ समय अकेले में बिताएं और अपने स्वीटू से जुड़ने के लिए नेटवर्किंग का प्रयोग करें। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):भय और डर छोड़कर आत्मविश्वास से काम लें। रोमांस के लिए आज का समय अनरूपता और खुशियों से भरा है। आज कोई खास रिश्ता बनेगा और आपके ग्रह बता रहे हैं कि यह रिश्ता जीवनभर का भी हो सकता है इसलिए खास ख्याल रखें। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आप विवाहित है तो ससुराल वालों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। बस अपने प्रियतम के साथ किसी भी तरह की बहस से बचें। आपके आकर्षण और करिश्मे से कोई भी नहीं बच सकता यही कारण है कि अपने जानने वालों में आप बेहद लोकप्रिय हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): रिश्ते को फ्रेश रखने के लिए छेड़खानी और हंसी मजाक करना न भूलें। अचानक आयी घरेलू मुसीबतें आज आपको व्यस्त रखेंगी आज सभी बाधाओं पर विजय पाने का दिन है। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आप अपने प्रेम संबंध में एक नए मोड़ का अनुभव करेंगे जिससे यह और भी खूबसूरत और उत्साहित हो जायेगा। नए रिश्तों का भी संकेत मिल रहा है। अगर किसी को चाहते है तो दोस्ती से शुरुआत करें। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करने और अकेले रहने के मूड में हैं। आपके बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ़ करेंगे। रिश्ते में तनाव को जगह न दें, इससे रिश्तों में दरार आ सकती है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने रोजाना के जीवन से कुछ वक्त निकालें और उनका ख्याल रखें जो आपकी चिंता करते है। आपका पार्टनर आपको आकर्षित करता है, आपको उत्तेजित करता है और आप उनसे पूरे दिल से प्रेम करते है। आज आप दोनों एक दूसरे के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके पति/पत्नी या परिवार आपके लिए वो संपत्ति हैं जिनके बिना आप अधूरे हैं। आप इनसे बहुत प्रेम करते हैं लेकिन इसका इजहार भी ज़रूरी है। अपने परिवार के साथ बैठकर भोजन करना और अपने पार्टनर के साथ किसी खास यात्रा पर जाना आपकी केयर व लव को प्रदर्शित करेगा।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज अपने सभी प्रिय लोगों को गले से लगाये क्योंकि आपकी सफलता और ख़ुशी में उनकी खास भूमिका है। आप दोनों साथ में अपने भविष्य के सपनों को बुनें, यह सपने ज़रूर सच होंगे।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):क़ानूनी समझौते या टाई अप आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे बस योजनाओं को सही से प्रयोग में लाएं। अगर कोई करीबी मित्र आपमें दिलचस्पी दिखाएं या फ़्लर्ट करे तो हैरान न हों क्योंकि आपका आकर्षण है ही कुछ ऐसा। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अभी धन से जुड़े मामलों को अपने रोमांस से दूर रखें। आपके लिए सफलता आपके परिवार से जुडी हुई हैं। इसके लिए आपको खुद के आराम और अपने परिजनों की देखभाल व स्वास्थ्य से बीच में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अभी आपके सितारे बुलंदी पर है जिससे आप हर रोग या बाधा का सरलता से सामना कर सकते हैं। आपको महसूस होगा जैसे कोई अलौकिक शक्ति आपका पथ प्रदर्शन कर रही है। प्रेम के मामले में आप खुशकिस्मत हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें