फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 13 Sep 2024 07:49 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
13 September Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ आपका संबंध और विकसित होगा। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे, जहां साथी और आपकी जोड़ी का तारीफ हो सकती है। इस दौरान आप अपने पार्टनर और अपने बीच में कोई भी गलतफहमी न आने दें। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): लव पार्टनर के किसी काम को लेकर भागदौड़ रह सकती है। सिंगल लोगों के जीवन में नयापन आएगा, जिससे ऊर्जा का संचार काफी रहेगा। खास दोस्त से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपके जीवनसाथी और आपके रिश्ते में ताजगी आएगी। कहीं घूमने की योजना बना सकते है, जिसमें परिवार का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। आपकी क्रश आपसे किसी काम को लेकर बात करेगी, जिससे आपका दिन अच्छा बीतेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): किसी काम के पूरा होने से आप खुश महसूस कर सकते हैं, और लव पार्टनर को डिनर पर ले जा सकते हैं। इस दौरान उन्हें उपहार देने से रिश्तों में मिठास आएगा। प्रेम संबंधों में आपको भाग्य और साथी दोनों का ही लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): लव पार्टनर और आप किसी डेट पर जाएंगे, जहां रोमांटिक पल व्यतीत कर पाएंगे। हर जगह आप दोनों के रिश्ते की तारीफ होगी, जिससे परिवार में भी खुशी का माहौल बना रहेगा। सिंगल लोग किसी से अपने दिल की बात साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): लव पार्टनर के साथ अनावश्यक गलतफहमी से बचने के लिए, अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। ऐसा करने से जीवन में खुशी बनी रहेगी। शादीशुदा लोगों के जीवन में एक नया बदलाव आएगा, जो रिश्तों में मिठास भरेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): किसी पुरानी गलती के कारण साथी से बहस होगी, जो रिश्तों में खटास पैदा करेगा। इस दौरान किसी खास दोस्त से मुलाकात होगी, जो आपकी लव लाइफ को सही कर सकता है। सिंगल लोगों को किसी नए व्यक्ति का साथ मिलेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): परिवार में आपकी मनमानी के कारण मतभेद हो सकता है। सिंगल लोगों को किसी नए रिश्तों का संकेत मिल सकता है, जो पूरी उम्र आपका साथ देगा। भाई बहन या पार्टनर आपसे अधिक समय की मांग कर सकते हैं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपका दिन भाग्यशाली है। दोस्त, जीवनसाथी और परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज किसी यात्रा पर जाने के लिए प्लानिंग करेंगे, जिससे घर में खुशि का माहौल बनेगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप किसी नए रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं। इस रिश्तें से आप प्रसन्न महसूस करेंगे, जो कार्य पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। इस दौरान सभी तरह के वाद-विवाद से बचें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज काम को लेकर तनाव बना रहेगा। तनाव दूर करने के लिए साथी के बिताया समय लाभदायक होगा। घर में शांति का माहौल रहेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने पार्टनर से अपनी धन और आर्थिक स्थित के बारे में भी सब कुछ शेयर करें। सिंगल लोग यदि किसी से मन की बात कहना चाहते हैं, तो दिन बेहद शुभ है। निर्णय आपके पक्ष में आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें