Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर कहा जा सकता है।जीवनसाथी बीमार भी हो सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से देखें तो आज का दिन बहुत सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रिय के साथ वक्त गुजारेंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को भी प्रेम और रोमांस के अवसर मिलेंगे।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) दांपत्य जीवन में खुशी भरा दिन रहेगा और जीवनसाथी किसी चीज की डिमांड कर सकता है जिसे आप पूरी भी करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय से मिलकर खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में है उनके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रह सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है। दांपत्य जीवन में जीवन साथी से प्रेम मिलने से मन खुश रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए दिन आज कमजोर रहने वाला है। दांपत्य जीवन के लिए दिनमान काफी बढ़िया रहेगा।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) दांपत्य जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा और जीवनसाथी परिवार के प्रति जिम्मेदारियां अच्छे से निभायेगा। प्रेम जीवन को लेकर कोई समस्या रहेगी।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया है, प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर मिलेंगे। किसी तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन सामान्य रहेगा।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) दांपत्य जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा और प्रेम जीवन के लिए आज आपको थोड़ी सावधानी रखनी पड़ेगी। आज आपके दिल की बातें किसी बाहरी व्यक्ति को पता चल सकती हैं, जिससे कुछ विरोध हो सकता है।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज रोमांस का पूरा अवसर मिलेगा और उनका प्रेम जीवन बढ़िया रहेगा। आपका प्रिय कोई बढ़िया सा गिफ्ट आपको दे सकता है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान बढ़िया रहेगा और आप अपने प्रिय जीवनसाथी से प्रेम जताएंगे और उनसे स्नेह करेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी पूरी तरह से आपको खुश रखने का प्रयास करेगा।