फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 November Ka Love Rashifal : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Sun, 12 Nov 2023 03:57 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
13 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी कहासुनी हो सकती है। परिवार के साथ भी समय बीतेगा। वहीं दूसरी तरफ आज आपकी लालसा अपने प्रेमी से प्यार करने, उसकी देखभाल करने और उसे सुरक्षित महसूस कराने की है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपको अपने पार्टनर के बारे में कुछ नया जानने की इच्छा होगी। आपके दोनों के जीवन में अचानक से रोमांचक मोड़ आएगा। अपने साथी के प्रति इतने जुड़े हुए महसूस करेंगे कि हर पल उसकी कमी महसूस होगी। आपके साथी का कूल रवैया और केयरिंग नेचर हर किसी को दीवाना बना सकता है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  आज साथी के साथ किसी बात पर असहमति हो सकती है। थोड़ी देर के लिए आपके रिश्ते में कुछ मामूली रूप से कहासुनी हो सकती है। अभी सब कुछ भूलकर अपने प्यार और रोमांटिक जीवन पर ध्यान दें। आपका रूप रंग और आत्मविश्वास आपके पॉजिटिव पॉइंट है। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  आज आप अपने साथ संग कुछ रोमांटिक क्षण बिताएंगे और प्रेम जीवन में कुछ नयापन करने की कोशिश करेंगे। आप बड़ी से बड़ी बाधा को आसानी से पार कर लेंगे। आप एक जागरूक प्रेमी हैं और आज का दिन कुछ नया करने के लिए उपयुक्त है। आपके दोस्त और रिश्तेदार भी आपका सहयोग करेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): साथी के संग आज रिश्तों में कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में आप दोनों एक दूसरे की भावनाओं को समझने की पूरी कोशिश करेंगे।  आपके प्रेम में एक नयापन है और आप दोनों अपने रिश्तों को नया रुख देंगे। आप स्वयं अपने रिश्तों को विकसित कर सकते हैं इसलिए दूसरों पर विश्वास न करें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  रिश्ते में हैं तो अपने साथी को लुभाने के लिए आज से अच्छा समय नहीं मिलेगा। एक दूसरे के रिश्तों में दीवानगी और जुनून देखने को मिलेगा। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अगर एक सच्चे साथी की खोज कर रहे हैं तो खोज आज ख़त्म होती है। आपका प्रेममय जीवन सच में सुखदायक और स्नेहशील है। आप अपने दोस्तों, परिवार और जान पहचान के लोगों को प्रेरित करते है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  आपका और आपके साथी का रिश्ता उतना ही फ्रेश और जीवंत है जितना पहले था। इसे ऐसे ही बनाएं रखें और कुछ नया करते रहें। नेटवर्किंग के इस दौर में हर मौके का फायदा उठाएं और नए दोस्त बनाएं।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): मिलने वाले अवसरों को अपने हाथ से न जाने दें, खासकर जब बात रोमांस की हो। आप अपने जीवन से संतुष्ट हैं और अपने साथी के साथ इस चरण का आनंद उठा रहे हैं।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): आज का पल रोमांस से भरा रहने वाला होगा। साथी के प्रति दोनों पहले के मुकाबले ज्यादा नजदीक आएंगे। आज आप अपने परिवार से अपने दिल की बात करने में हिचकिचाएंगे किन्तु अपने सोलमेट से कुछ न छुपाएं। इससे आपका काम आसान हो जाएगा। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जो युवा अभी प्यार के अहसास से दूर हैं, उनके लिए भी सुख भरे दिन आने वाले हैं। वहीं जो लोग पहले से किसी रिश्ते में हैं आपका जीवनसाथी काम में भी आपके कंधे से कंधा मिलाने वाला है जिससे आपको मुनाफा होगा।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  आपका दिल प्यार के गीत गा रहा है और लवलाइफ में भी नए रंग हैं। अपने गायन, फैशन या आवाज़ के जादू के प्रयोग से आप आज के दिन को प्रेमपूर्ण बना देंगे। आज आप संतुष्ट होकर दूसरों के सुझावों पर ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें