फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 13 May 2024 06:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
13 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ के कारण घर में स्थिति और आपके प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। समय बेहतर है, आप चाहें तो पिछले संबंधों को ठीक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। टूटे हुए रिश्ते जुड़ सकते हैं।आज आप अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अचानक कोई खुश खबरी मिलेगी। आज आपका ऑफिस में ज्यादा समय व्यतीत होगा और लव पार्टनर के साथ कम। आज का दिन लव लाइफ वालों के लिए अच्छा नहीं है। जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  आपके पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। आपको अपने प्यार को साबित करना होगा। आपके दिल के करीब का कोई व्यक्ति आपको सरप्राइज दे सकता है। जिससे आपका दिन बन जाएगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  लव मैरिज होने की संभावना बन रही है। परिवार को मानाने में दिक्कत आ सकती है। आप अपने परिवार के साथ समय बिताएं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  शादी के लिए योजना बनाने का सही समय है। साथ ही घरेलू मामले आज आपको बिजी रखेंगे, लेकिन पार्टनर के लिए आप समय निकाल लेंगे। प्रेमी जोड़ों का आज का दिन हंसी-खुशी बीतेगा। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): मैरिड कपल के लिए दिन अनुकूल है। पति-पत्नी के जीवन में प्यार नजर आएगा। आज आप अपने प्रेमी या किसी करीबी साथी को अपने दिल की बात बता सकते हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके प्रेमी को सम्मान मिल सकता है। प्रियतम से किसी बात पर अनबन हो सकती है। दोस्तों से मिल कर पुरानी बातों की याद ताजा करेंगे। नए रिश्ते बनेंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आप अपने साथी के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। मतभेदों से बचने के अपने जीवनसाथी की सलाह लें। कोई भी बात करने से पहले सोच-विचार कर लें। शादी-शुदा जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज का दिन खुशियों से भरा होगा। अपने पार्टनर से अपने दिल की बात कहेंगे। प्रेमी से गिफ्ट मिल सकता है, जो कि आपको बहुत पसंद आएगा। पति-पत्नी के रिश्ते में भी खुशियां नजर आएगी।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम सम्बन्ध में स्थिरता आ सकती है। अपने पार्टनर पर आप विश्वास करेंगे। विश्वास प्रेम की कुंजी है। भावनात्मक हो रहे हैं। प्रेमी को सरकारी सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मिल कर नये व्यापार की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): भाई- बहन लव लाइफ, लव रिलेशन को मजबूत बनने में मदद कर सकते है। रोमांस से भरपूर दिन रहेगा। आप आज लव पार्टनर को प्राथमिकता देंगे। अपने लव पार्टनर को गहने गिफ्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें