फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Thu, 13 Jun 2024 08:30 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
13 जून का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप दिनभर अपने चाहने वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। यह समय अपने प्रियजन के साथ बिताने के लिए उपयुक्त हैं क्योंकि अपने प्यार की गर्मी से आप हर गलतफहमी को पिघला सकते हैं। कोई यात्रा की योजना बनाएं ताकि मनोरंजन के साथ साथ अच्छी कंपनी भी मिल सके।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज जो जातक प्रेम जीवन में है उनका दिन बहुत ही शानदार तरीके से बीतेगा। रिश्तों को नए सिरे से शुरू करने के लिए आज का दिन बढ़िया है। पुराने दोस्त और रिश्तेदार आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वाले जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। पार्टनर संग कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आप किसी खास व्यक्ति के करिश्मा, शक्ति और सकारात्मकता से प्रभावित हो सकते है। अपने दिल की बातों को शेयर करें और इसके बाद परिणाम देखें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): दांपत्य जीवन के लिए दिन खुशनुमा रहेगा, पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। आपका प्यार आपसे पूरी तरह से प्रभावित है। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक है। जीवनसाथी आपकी घर के काम में मदद करेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): काम में व्यस्त रहने के कारण आप अपने जीवनसाथी को समय नहीं दे पा रहे हैं जिससे जुदाई का भय सता सकता है। अपने इस बुरे सपने से बचने के लिए साथी से खुलकर बात करें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है। प्रियतम को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। इसलिए ऐसा कुछ भी न कहें जिससे उनके दिल को चोट पहुंचे। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अगर किसी से प्रेम करते हैं तो आपके प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी की सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी। आकर्षक होने के साथ साथ प्यार की अभिव्यक्ति भी ज़रूरी हैं इसलिए आज अपने प्रेमी को कोई सरप्राइज देना न भूले।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए ठीक ठाक है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। हालांकि जीवनसाथी से कुछ बातों में मतभेद नहीं होगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रियतम आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। वह आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। अगर शादीशुदा हैं तो आपका दांपत्य जीवन भी सुखी रहेगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): आपके जीवनसाथी को आपसे बहुत उम्मीदें हैं और आप उन्हें पूरा करने में सक्षम हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपको अपने दांपत्य जीवन में खुशी महसूस होगी।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपका जीवनसाथी आपकी मदद कर सकता है या उसे मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। आप अपने खर्चों पर विचार करेंगे। अगर आप अकेले है तो इस इंतज़ार को ख़त्म करें क्योंकि जल्द ही आपके दिल में खुशियों के फूल खिलने वाले हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा है। वहीं प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोई आपके रिश्ते में अड़चन डाल सकता है। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें