फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 June Ka Love Rashifal : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 13 Jun 2023 06:41 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
13 June Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अभी आपके सितारे बुलंदी पर है जिससे आप हर रोग या बाधा का सरलता से सामना कर सकते हैं। आपको महसूस होगा जैसे कोई अलौकिक शक्ति आपका पथ प्रदर्शन कर रही है। प्रेम के मामले में आप खुशकिस्मत हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपका अनुभव आपकी भावनात्मक ताकत को बढ़ाएगा जिससे साथी के साथ अंतरंगता भी बढ़ेगी। नए संबंधों की शुरुआत के लिए यह समय उपयुक्त है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  आज आपकी ऊर्जा का स्तर उच्च होगा, किंतु किसी भी तरह की प्रतिबद्धता से पहले दो बार सोच ज़रूर लें। आज कुछ ऐसा करें कि आपकी प्रेम कहानी एक रोमेंटिक मोड़ ले लें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने  पार्टनर, बच्चों या प्रियजनों के लिए आप कुछ भी कर सकते हैं। अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए अपनी बुद्धिमता और कल्पना का प्रयोग करें और मुहब्बत के इस खेल में जीत हासिल करें। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): यह आपके जीवन का एक ऐसा चरण है जब आपका ध्यान निजी जीवन से हटकर स्वयं पर भी होगा। आज आप खुद के लिए कुछ स्पेशल करेंगे जैसे अपने शौक को पूरा करना या अपने किसी खास से मुलाकात।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  भावनात्मक उतार-चढाव आज आपके कार्ड में है। कोई समस्या है तो प्रियतम से सम्पर्क करें क्योंकि प्यार हर जख्म को भर देगा। आज आपका पूरा ध्यान अपने घर और किसी खास की तरफ रहेगा। पिता या पिता जैसे किसी को संकट का सामना करना पड़ सकता है, उनके साथ रहकर मदद करें।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने शोना की उपेक्षा न कर के उससे अपने प्यार का इज़हार करें, जिसके लिए आपकी मुस्कान ही काफी है। आज सब कुछ आपके मुताबिक हो रहा है और भाग्य पूरी तरह से आपके साथ है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): किसी सरप्राइज या खास अवसर के लिए तैयार हो जाएँ। आपका सोलमेट पूरी तरह से समर्पित है और उसकी यही भावना आपको बेहद पसंद है। अपनी लव लाइफ के बारे में कोई खास निर्णय लेंगे। प्रेमी युगलों के लिए आने वाले कुछ दिन मस्त जायेंगे। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): व्यस्तता के कारण आप अपने पार्टनर से दूर हो सकते है लेकिन दिनभर के कामों के बाद साथ में डिनर करने से आप दोनों को अच्छा महसूस होगा। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): माता पिता आपके लिए भगवान के समान है और आज उन पर आये संकट आपको परेशान करेंगे। आपके प्यार में सच्चाई है जिससे आपका रोमांटिक जीवन और भी प्रफुलित होगा।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  यात्रा में विलंब हो सकता है। जीवन की बोरियत को दूर करने के लिए आज कुछ खास प्रोग्राम बनाएंगे। अपने कामों से ब्रेक लें और पिया के साथ वक्त बिताएं। जीवन भर के लिए कुछ यादगार पलों को आज अपने दिल मे समेट लें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपनी सूरत में बदलाव करके आप आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। आज आप किसी स्पेशल को अपने दिल का हाल बताएंगे, जिससे आपके जीवन के नए चरण की शुरुआत होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें