फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 December Ka Love Rashifal : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार

Wed, 13 Dec 2023 07:32 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
13 दिसंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके लिए रूप रंग और सूरत अधिक महत्व नहीं रखते बल्कि मन की सुंदरता अधिक मायने रखती है। यही कारण है कि आपका सोलमेट आपके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आप भी अपनी तरफ से कोई कसर न छोड़े। आपका रिश्ता जल्द ही लोगों के लिए मिसाल बन जायेगा। आत्म विश्लेषण और अपने विचारों व्यवस्थित करने के लिए आज का समय उपयुक्त है। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अधिक उत्साह मे आ कर कोई भी काम करने या निर्णय लेने से बचें। अपने इश्क़ का प्रमाण देने के लिए भी आज तैयार रहें इसके लिए अपने प्यार को कुछ उपहार दें या उसके लिए कुछ खास करना न भूलें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): काम में व्यस्त रहने के कारण आप अपने जीवनसाथी को समय नहीं दे पा रहे हैं जिससे जुदाई का भय सता सकता है। अपने इस बुरे ड्रीम से बचने के लिए साथी से खुल कर बात करें।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने वर्तमान संबंध को लेकर आप कुछ दुविधा में हैं। अपनी साथी की ज़रूरतों को जानें ओर उसके बाद उन्हें पूरा करें। एक सफल रिश्ते का यह आसान उपाय है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): नए रिश्तों को लेकर उत्साहित महसूस करेंगे लेकिन किसी तरह का कोई वादा न करें। आज आपके सितारे कुछ अद्भुत रोमांटिक पलों की ओर इशारा कर रहे हैं। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):मनोरंजन और छेड़खानी जीवन को उत्साह से भर देते हैं। अगर आप अकेले हैं तो किसी का साथ पाने का आपका सपना जल्दी ही पूरा होने वाला है। आप लकी है इसीलिए जीवन के हर चरण में आपको सफलता मिल रही है। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  अचानक आई घरेलू मुसीबतों का भी डटकर सामना करें। लोगों की बातों को सुनना और उनकी मदद करना जैसे गुण आपके लिए निजी और कार्यस्थल दोनों में फायदेमंद हैं।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):सपने देखने और उन्हें पूरा करने का उत्साह भी आपमें भरपूर है। आपके साथी के साथ आपका तालमेल बेहतरीन है। अगर प्यार नया है तो इसे पूरा वक्त दें क्योंकि यह प्यार जीवनभर का है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):प्रेम जीवन में आयी परेशानियों से निराश न हों क्योंकि यह अस्थिर हैं, जल्द ही आपकी सब समस्याएं दूर होंगी। आपके भाई बहन और पडोसी भी आपके सहायक हैं। जोश और उत्साह से रिश्ते और जीवन में आगे बढ़ें। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): विवाह के लडडू चखने के लिए भी यह समय अच्छा है। अपने घरेलु मामलों को सुलझाने और आराम करने के लिए आज का दिन उपयुक्त है। अपने प्रेमी पर ध्यान दें और उसे अपनी योजनाओं के बारे में बताएं।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जब आप अपने सपनों को साझा करेंगे और दोनों मिलकर उस पर काम करेंगे तो आपके सपने सच होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। आप दोनों का भविष्य उज्ज्वल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें