Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने जीवनसाथी से विवाद या मतभेद की स्थिति में आपकी माता आपके लिए क्यूपिड का काम करेंगी। साथी के भाई बहन के साथ आप एक अलग ही बाॅन्डमहसूस करेंगे। अगर आप अकेले हैं तो सपनों की रानी/राजा मिलने की पूरी संभावना दिख रही है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्यार के साथ प्रतिब्धता आज आपकी प्राथमिकताओं में से एक हैं। जो संबंध मतलब के हैं उनका साथ छोड़ना ही बेहतर है। अगर आपने प्यार के रिश्ते में कोई गलती की है तो याद रखें कि समय एक जैसा नहीं रहता, समस्याएं आती-जाती रहती है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मजबूत संबंध के लिए एक दूसरे को माफ़ करना और आगे बढ़ना सीखना चाहिए। आपके पति/पत्नी या करीबी मित्र इस समय आप पर पूरी तरह से मेहरबान हैं। इन दूरियों को कम करने के लिए आपको स्वयं कुछ प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): दिल के मामलों में सोच समझ कर नहीं बल्कि प्यार और कोमलता से आगे बढ़ें। सितारों के अनुसार आज आपका अन्य लोगों से मेलजोल हो सकता है। कुछ वक्त निकल कर स्वयं पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपके प्रियजन आपकी मुसीबतों में साथ देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अगर आपके रिश्ते में कुछ खटास है तो एक मुस्कान, सॉरी या प्रशंसा के दो बोल आप दोनों को फिर से एक कर सकते है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने पार्टनर और अपने बीच में कोई भी गलतफहमी न आने दें अन्यथा आपके प्रेम की बगिया मुरझा सकती है। आपके आसपास की हवाओं में रोमांस है! अपनी भावनाओं को व्यक्त करना आज आपका सबसे मुख्य काम है।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने साथी के साथ हर विचार शेयर करें। महान प्रेमी पैदा नहीं होते पर सीख कर अच्छा लवर बना जा सकता है। प्यार में रचनात्मकता आपकी लवलाइफ को नयी रोशनी प्रदान करेगी इसलिए अपनी कल्पना के घोड़े दौड़ाएं और अपने रोमांटिक सपनों को पूरा करें।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर आपका रिश्ता नया है तो यह जान लें कि आपकी ज़िन्दगी को एक नया मोड़ मिलने वाला है। अपने पार्टनर के लिए आपको कुछ खास करने की ज़रूरत नही है क्योंकि अपने साथी को मदहोश करने के लिए आपकी एक नजर ही काफी है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपके जीवनसाथी को आपसे बहुत उम्मीदें हैं और आप उन्हें पूरा करने में सक्षम हैं। आपका रोमांटिक नेचर और आत्मविश्वास रिश्ते में सोने पर सुहागे की तरह है। छोटे भाई बहन आपके साथ समय बिताना चाहेंगे।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप यह महसूस कर सकते हैं कि अपने हमसफ़र से नजदीकी और चाहत को महसूस करने से पहले खुद से प्रेम करना भी ज़रूरी है। आपके इसी आत्मविश्वास और रवैये से आपको आज कुछ गुदगुदाते हुए रोमांटिक क्षण मिलेंगे।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): यह समय अपने साथी के साथ बिताने के लिए उपयुक्त हैं क्योंकि अपने प्यार से आप हर गलतफहमी दूर कर सकते हैं। किसी यात्रा की योजना बनाएं ताकि मनोरंजन के साथ साथ अच्छी कंपनी भी मिल सके।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन बेहतरीन है मगर इनमे अपने प्रेम संबंधों को नज़रअंदाज़ न करें। आप अपने संबंध को लेकर जितना प्रयास करेंगे उसका प्रभाव लंबे समय तक आप दोनों को आनंद देगा।