Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): इस समय घरेलु मामले जैसे घर की मरम्मत या नवीकरण में आपका अधिकतर समय बीतेगा। अपनी चाहत को यादगार बनाने के लिए कुछ खास करें, जैसे लॉन्ग ड्राइव पर जाना या अपने साथी के पसंद का खाना बनाना।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):बस जीवन का मज़ा लेने के लिए जुए और गलत आदतों से दूर रहें। आज आपको जो सफलता मिलेगी उससे आप भौतिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे और इससे आपके परिवार का भविष्य भी सुरक्षित होगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका जीवनसाथी आपका ध्यान अपनी और आकर्षित करना चाहेगा। आज आप हर काम में जान लगा दें इससे आपका कल बेहतर बनेगा। याद रखें प्रेम जीवन दोनों के विश्वास , प्रेम और मेलजोल से आगे बढ़ता है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने प्रियतम से बढ़ती नजदीकियों के कारण आपको ऐसा लग रहा है जैसे आप स्वर्ग में हैं। बेहतरीन रोमांटिक जीवन के लिए एक दूसरे से अपने विचारों को शेयर करें।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):छोटी यात्राओं की संभावना है। अपने लव लाइफ मे आज एक नया मोड़ आने वाला हैं जिससे आप दोनों के बीच की घनिष्ठता बढ़ेगी। घरेलू जीवन मे कुछ चिंता से पल आ सकते हैं लेकिन आप उनके लिए अच्छी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपके विरोधी चाहे कुछ भी कर लें लेकिन आपके उत्साह को कम नहीं कर सकते। आपका परिवार आपके साथ है और प्रेम जीवन भी समृद्ध है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):साथ में किया सफर आपके प्रेम की आग को और अधिक भड़का सकता है इससे आप एक दूसरे से दूर रहने के बारे में कभी नहीं सोचेंगे। एक नया रिश्ता शुरुआत में मीठा लग सकता है लेकिन बाद में यह एक पल की ख़ुशी से बढ़कर ओर कुछ साबित नहीं होगा।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपको कुछ बेहतरीन उपहार मिलने वाले है इसलिए तैयार रहें। किस्मत भी पूरी तरह से आपके साथ है इसलिए अपने साथी को रिझाने के कोई भी मौका आज न छोड़े। लोगों पर विश्वास करना सीखें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):एक नया रिश्ता आपके दरवाज़े पर दस्तक दे रहा है लेकिन आप इसे लेकर असमंजस में हैं। अधिक सोचना छोड़कर खुले दिल से इसका स्वागत करें। खुशियों भरे इस दिन रात को ऐसे ही व्यर्थ न जाने दें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):साथी के परिवार की परेशानियों में शामिल होकर उन्हें हल करें। आप अपने साथी की और आकर्षित हो रहे हैं। लोग आपसे बहुत उम्मीद रखेंगे इसलिए आप खुद ही पहल करें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने सोलमेट के साथ कुछ रोमांटिक पलों को बिताते हुए एक हल्का सा स्पर्श भी ऊर्जावर्धक और उत्तेजना प्रदान देने वाले की तरह काम करता है। प्रियजनों को आपकी मदद की भी आवश्यकता पड़ सकती है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अगर आप अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं तो अपने प्रियतम को अपने दिल की बात बताने का समय दें और उसे ध्यान से सुनें। अगर आप अपने साथी को खुश रखते है तो आप खुद को प्रसन्न करते है।