फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 September Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Wed, 11 Sep 2024 05:31 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
12 September Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपका जीवन उत्साह से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जाएंगे। इस दौरान पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जीवनसाथी के बीच में किसी अन्य के आने के खतरे से सचेत रहें। किसी पुरानी गलती के कारण उनसे मनमुटाव होगा। इस दौरान सलाहकार दोस्त से मिलकर मामला सुलझा सकते हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज प्रेम जीवन और रोमांस के लिहाज से दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। किसी खास इंसान का अच्छा साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान रोमांस के भरपूर मौके मिलेंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने साथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। इस दौरान मन की बात कहना उचित होगा। आज आपकी क्रश आपसे बात करने आ सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपकी लव लाइ बहुत अच्छी रहने वाली है। पूरा दिन मनोरंजन, आनंद और रोमांस से भरपूर है। इस दौरान आप अपनी खूबियों के कारण सबके दिल में राज करेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आपका रुझान बढ़ सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना है। सिंगल लोगों के जीवन में बदलाव आएगा। इस दौरान परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम जीवन में आपके स्वभाव के कारण मजबूती आएगी। साथी आपके साथ की प्रशंसा करेंगे। आज परिवार के लोग भी आपके रिश्ते की मिसाल दे सकते है। सिंगल लोग भी आज लव लाइफ के बारे में विचार कर सकते है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज कोई दोस्त आपको बताएगा कि किस व्यक्ति का आपके प्रति आकर्षण है। किसी से मन की बात कहने का आज  अच्छा मौका है। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाएंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): किसी पुरानी गलती के कारण लव पार्टनर नाराज होंगे। विवाद की स्थिति बनी रहेगी। अगर आप चाहते हैं कि सब ठीक रहे, तो वाणी की मधुरता को बनाए रखें। किसी काम को लेकर भी मन दुखी रहेगा। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): जीवनसाथी के प्यार के कारण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। इस दौरान आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): लव पार्टनर के दिल की गहराइयों को समझने का प्रयास करें, इससे आप दोनों और नजदीक आ सकते है। काम को लेकर तनाव बना रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रियतम आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। दोनों के साथ के कारण सभी समस्याओं का हल होगा। आज सिंगल लोगों के जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। क्रश भी बात करेंगी, जो खुशी का कारण बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें