फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sun, 12 May 2024 07:29 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
12 मई का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  आप अपने जीवन को लेकर संजीदा और केन्द्रित हैं। अपने साथी की उपेक्षा न करें क्योंकि सच्चा प्यार किस्मतवालों को नसीब होता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपका पूरा ध्यान अपने घर और किसी खास की तरफ रहेगा। अपने पार्टनर की उपेक्षा न कर के उससे अपने प्यार का इज़हार करें, जिसके लिए आपकी मुस्कान ही काफी है। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपनी लव लाइफ के बारे में कोई खास निर्णय लेंगे। प्रेमी युगलों के लिए आने वाले कुछ दिन अच्छे जाएंगे।  आप अपने खूबसूरत रिश्ते को लेकर बेहद उत्साहित है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  प्रिये/प्रिय से मीठी नोकछोंक हो सकती है किन्तु याद रखें इसी के बाद आपका रिश्ता मुकम्मल होगा। थोड़े से अतिरिक्त प्रयास और आपके ख्याल हकीकत में बदल जायेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आपके प्यार में सच्चाई है जिससे आपका रोमांटिक जीवन और भी प्रफुल्लित होगा। आज आप किसी स्पेशल को अपने दिल का हाल बताएंगे, जिससे आपके जीवन के नए चरण की शुरुआत होगी। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आपका पार्टनर भी आपके प्रयासों की तारीफ करके आपकी हरसंभव मदद करेगा। खुशियों और सफलता के लिए एक दूसरे के प्रति वफादार रहना और प्रेरणा देना बहुत ज़रूरी हैं ।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप अपने साथी की जुदाई के कारण तनहा महसूस करेंगे जिससे आपको मानसिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने अच्छे रवैये और आकर्षण का प्रयोग करके अपने साथी को हमेशा अपने करीब रखें। अपने पार्टनर से भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा इसलिए इस सुनहरे अवसर को अपने हाथ से जाने न दें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपके आकर्षण और करिश्मे से कोई भी नहीं बच सकता यही कारण है कि अपने जानने वालों में आप बेहद लोकप्रिय हैं। रिश्ते में नवीनता बनाए रखने के लिए छेड़खानी और हंसी मजाक करना न भूलें। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप अपनी प्रेममय जिंदगी का मज़ा ले सकते है बस अपनी भावनाओं को थोड़ा संतुलित रखें। अगर किसी को प्रपोज़ करने की सोच रहे है तो देर न करें। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रिश्ते में तनाव को जगह न दें, इससे रिश्तों में दरार आ सकती है। अब समय है अपने पार्टनर से सब कुछ शेयर करने का और वो आपने लिए एक अच्छे सलाहकार के साथ साथ प्रेरणा का स्रोत भी साबित होगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अगर आप सिंगल हैं तो आज किसी खास से मुलाकात होगी। सबसे पहले उसे अच्छे से जाने और उसके बाद रिश्ते की शुरुआत करें। कुछ समय अपने खुद के लिए भी निकालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें