फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 12 Dec : तुला समेत ये 2 राशियां कर सकती हैं प्यार का इज़हार, जानें गुरुवार का लव राशिफल

Thu, 12 Dec 2024 07:44 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए पूरा दिन कैसा बीतेगा ...
विज्ञापन
1 of 13
12 दिसंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दिन में साथी का पूरा साथ आपको मिलने वाला है। कोई सरप्राइज मिलने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। इस स्पेशल संबंध को ऐसे ही जाने न दें बल्कि आगे बढ़कर इसका स्वागत करें। आज आप के कुछ ऐसे दोस्त बनाने वाले है जो जिंदगी भर आपका साथ देंगे।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि के जातकों को आज अपने चाहने वालों का साथ मिलेगा। अपने लव वन का आज खास ध्यान रखें क्योंकि यह रिश्ता शीशे की तरह होता है और ज़रा सा ठेस लगने से टूट सकता है। कार्यो में व्यस्तता के कारण आज आपको प्यार का समय थोड़ा कम मिलेगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  अपने दिलबर को खुश करने के लिए आप अभी कुछ अलग करना चाहते हैं। आपके करिश्मे और आकर्षण के कारण नया विशेष संबंध बनने के योग हैं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  आज आप लवलाइफ और रोमांस के बारे में विचारकर सकते हैं। रिश्ते में यह ज़रूर जानें कि इसमे क्या कमी है और किन कारणों से आप दोनों दूर हो रहे हैं। एक छोटे से बदलाव का प्रभाव पूरी उम्र रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): रोमांस की समस्याओं के कारण आज आप किसी से भी मिलने जुलने से कतरा सकते हैं लेकिन इन मुश्किलों से घबराएं नहीं। प्रेम के मामलों और प्यार, इश्क़ और मुहब्बत से ही सुलझाया जा सकता है। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपको रोमांस के भरपूर मौके मिलेंगे। दिन का ज्यादातर समय आपके लिए खुशी से भरा रहेगा। अधिकतर मामलों में यह बात सही है हालांकि भूल जाना माफ़ करने से अधिक मुश्किल है किंतु इस तरह से आप अपने प्यार को और भी नजदीक पाएंगे। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का है। अपने प्यार को लम्बे समय तक ताज़ा बनाएं रखने के लिए प्रयास करें। प्रिय के साथ लघु यात्रा या कैंडल लाइट डिनर आपको नजदीक ले आएंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज साथी संग कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। अपने दिल के सबसे करीबी से अपने प्यार को जताने और उनके प्यार को महसूस करने के लिए भी आज का दिन उपयुक्त है। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपनी दिल की बातों को व्यक्त करने में अधिक समय न लें। आज के दिन को रंगों ने भरने के लिए किसी रोमांटिक फिल्म का कार्यक्रम बन सकता हैं बस अपनी भावनाओं को काबू में रखें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात आपके दिल के तारों को छेड़ देंगी। एक दूसरे से छेड़छाड़ चाहत में नए रंग भर देती है। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अगर आप किसी की ओर आकर्षित हैं तो अपने दिल की बात बताने में देरी न करें। प्रियजन आज आपसे स्नेह और देखभाल की उम्मीद कर सकते हैं इसलिए उनके साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  आपका जीवनसाथी पूरी तरह से समर्पित है और हमेशा आपके साथ रहने वाला है। आज जीवनसाथी की मधुरता आपको किसी और ही दुनिया में ले जाएंगी और आप अपने आपको सबसे भाग्यशाली मानेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें