फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 12 Aug 2024 06:57 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
12 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): पिता या पिता तुल्य कोई व्यक्ति आपके लिए खास है जिसके साथ आप सत्संग-प्रवचन आदि में जा सकते हैं। अपने प्यार को लम्बे समय तक ताज़ा बनाये रखने के लिए प्रयास करें। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): पार्टनर के साथ लघु यात्रा या कैंडल लाइट डिनर आपको नजदीक ले आएंगे। आज आपका ध्यान पूरी तरह से आपके ज़रूरी कामों पर है और आपकी मेहनत के संतोषजनक परिणाम मिलने वाले है। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मुसीबतों का डटकर सामना करें और इसमें आपका पार्टनर पूरा सहयोग देगा। अपने बाबू की इच्छाओं का भी पूरा ध्यान रखे। आपका आत्मविश्वास और समझदारी आपको हर डर,जख्म और निराशा से दूर रखेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): नए सम्बन्ध के लिए आज का दिन अच्छा है। आपके ग्रह-गोचर बदल रहे हैं और यह बदलाव आपके दिन को रोमांचक बना देगा।आप उनका पूरा ख्याल रखते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): लिव इन पार्टनर या जीवनसाथी से विवाद होने की वजह से यह दिन आपके लिए उदासीभरा हो सकता है। आपको नानी या दादी इस समय आपकी मदद करेगी और आपका मार्गदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का दिन ज़िम्मेदारी और दिल की डील के बीच में अधरझूल रहेगा। आपके प्रियजनों को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। सब आपकी ईमानदारी की सराहना करते है किन्तु आज अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अपने जीवनसाथी की तारीफ करें, उसे पैंपर करें ताकि उसे अच्छा लगे और आपका भी दिन बन जाये।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपकी मेहनत अच्छे परिणाम देने वाली है। किसी खास को पाने का सपना भी पूरा हो सकता है बस खुद पर विश्वास करें। क़ानूनी मामले, दुर्घटना या चोट आपके रोजाना के कार्यों को प्रभावित करेंगे। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक फिल्म देखना या मनभावन गाना सुनना आपके दिन को खुशनुमा बना सकते हैं। आज का आपका दिन इत्र की तरह महकने वाला हैं क्योंकि आज आप अपने पार्टनर के साथ एक कभी न भूलने वाली शाम गुजारेंगे। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप कुछ खास महसूस करेंगे और आपकी अपने प्यार का इजहार करने की भी इच्छा होगी। तो अधिक सोचना क्या? आगे बढ़ें और अपने दिल की हर हसरत को पूरा कर लें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप एक शांत और सुखी दिन व्यतीत करेंगे। आपकी प्राथमिकता आपका परिवार और आपका जीवनसाथी रहेगा। रिश्ता केवल दिल से नहीं रूह से भी निभाया जाता है इसलिए अगर आपके रिश्ते में कोई गलतफहमी है तो आज उसे दूर कर लें। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): इस समय आप प्यार और रोमांस को लेकर बेहद उत्साही और उतावले हैं बस शब्दों पर नियंत्रण रखें। दिल किसी खास के लिए धड़कता है तो प्यार के इजहार में देरी न करें। आज के दिन आपको अपने चाहने वालों के साथ बातचीत करने और उनके स्नेह को पाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें