फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 11 Sep 2024 07:07 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
11 September Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): लव पार्टनर पर अटूट विश्वास बना रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए अध्याय की शुरुआत होगी। इस दौरान आपको किसी खास व्यक्ति की बात का बुरा लग सकता है। आप साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ किसी नई जगह पर घूमने जा सकते हैं, जिससे प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। इस दौरान आप पार्टनर को कोई कीमती उपहार दे सकते हैं, जिसे पाकर साथी बहुत ही खुश होगा। वैवाहिक जीवन जीने वाले जातक आज अपनी कुछ परेशानियों को सुलझाने का प्रयास करेंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): सिंगल लोगों की क्रश से बात हो सकती है, जिससे दिन अच्छा बितेगा। इस दौरान आप लव पार्टनर के साथ ही पूरा दिन बिताएंगे। दांपत्य जीवन जीने वाले जातकों के जीवन में खुशियां आ सकती है। प्रेम संबंधों में आज आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम संबंधों के मामलों में आज दिन शुभ रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में कुछ नयापन देखने को मिलेगा। किसी पुराने साथी से मुलाकात के बाद मन प्रसन्न होगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): किसी पुरानी गलती के कारण वैवाहिक जीवन में आज परेशानियां बनी रहेगी। इस दौरान आप अपने लिए एक अच्छे सलाहकार की खोज करें, जो आपके लिए प्रेरणा का स्रोत साबित होगा। काम को लेकर भी समस्या होगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): दिनभर जीवनसाथी के साथ रहने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। किसी भी काम को लेकर आप दूसरों पर निर्भर न रहें अपने आप व अपने जीवनसाथी पर भरोसा रखें। सिंगल लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम राशिफल के अनुसार दिन में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रिश्तों में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। दोनों के बीच रिश्तों की डोर में मजबूती आएगी। इस दौरान वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन शुभ है। अगर आप सिंगल है तो किसी खास व्यक्ति से दिल की बात कहने का सही मौका है। परिवार में भी आज अच्छा समय बीतेगा। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ आज किसी शानदार डिनर या लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। अपनी लव लाइफ को अच्छा बनाने के लिए आप प्रयास करते रहें। धीरे-धीरे आपका प्रेम जीवन प्रेम के रंगों से भर जाएगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आपको अपने प्यार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। इस दौरान साथी संग मिलकर अच्छा समय व्यतीत होगा, जिसमें आप दोनों ही पुरानी यादें ताजा करेंगे।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आप अपने प्रेमी को खुश रखने का भरपूर कोशिश करेंगे। लेकिन फिर भी रोमांटिक जीवन में समस्या आ सकती है। सिंगल लोग यदि कोई नए रिश्ते में आना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता अटूट होगा। जीवनसाथी के साथ खास जुड़ाव महसूस करेंगे, जिससे आपका प्रेम जीवन रंगों से भर जाएगा। आज आप दोनों पुरानी यादें ताजा करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें