फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 11 May 2024 07:42 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
11 मई का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज दोस्ती या रिश्ते की शुरुआत होगी। खुशी और संतुष्टि का एहसास होगा। यह मित्रता रिश्ते में भी बदल सकती है। साथी के साथ फिल्म मनोरंजन में ज्यादा खर्च करेंगे अपनी योग्यता से आप सब ठीक कर देंगे। पीहर पक्ष से फायदा होगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने पार्टनर से जो उम्मीदें लगाए बैठे थे, वह पूरी होंगी। काम की अधिकता के कारण आप अपने साथी को समय नहीं दे पाएंगे। परन्तु उसका पूरा साथ मिलेगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): विवाह के लिए सही समय है, लेकिन आपको शायद रिश्ता पसन्द नहीं आएगा। अगर दूसरा विवाह करना चाहते हैं, तो दिन उत्तम है। पार्टनर की तबीयत खराब हो सकती है। दवाईयों इत्यादि में खर्चा ज्यादा होगा। विदेश से व्यापार में लाभ हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  आपका प्रेम विवाह में बदल सकता है। अगर आपकी इच्छा लव मैरिज की है, तो इच्छा की पूर्ति हो सकती है। शादी का रिश्ता आ सकता है। नवविवाहितों में आपसी प्यार और समझ बढ़ेगी। आप अपने जीवनसाथी के लिये मंहगा गिफ्ट खरीद सकतें हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आपका कोई स्कूल कालेज का साथी अचानक मिल सकता है। आप भावुक हैं, दोस्ती लव रिलेशन में बदल सकती है। आप अपने दोस्त की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। रिलेशन में मजबूती आयेगी। पति-पत्नी में नजदीकियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):   विवाह के योग बन रहे हैं। अगर आप अकेले हैं, अपने लिये साथी ढूंढ रहे हैं तो मनोकामना पूरी हो सकती है। अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों की विद्या पर ध्यान देने की जरूरत है।  

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  प्रेमी रूठ सकता है। मनाने का दिन है। आपको विश्वास दिलाना पड़ेगा कि आप अपने प्रियतम से कितना प्रेम करते हैं। दिल प्रसन्न रहेगा। दिन अनुकूल है। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): वैवाहिक रिश्तों में तनाव आ सकता है। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। प्रेमी आपके साथ कन्धे से कन्धा मिला कर चलेगा। सतर्क रहें कहीं कोई मित्र आपके लव एंगल की नींव को हिलाने की कोशिश कर सकता है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): पत्नी की सलाह से व्यापार में लाभ हो सकता है। परिवार में शांति और खुशी का माहौल रहेगा। आपका आत्मविश्वास और रौब से लोगों को आकर्षित करेगा। जीवन साथी प्रगति की राह पर अग्रसर होंगे। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने प्यार के रिश्ते को गहरा करने के लिये प्रेम से व्यवहार करें। जीवन साथी रूठ सकता है। किसी वजह से आपस में झगड़ा हो सकता है। काम में समय बितायें शाम तक स्थिति अनुकूल होगी। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज दिन शुभ है। आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बितायेंगे। मूवी या डिनर पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। युवक युवतियां जिनकी प्यार की कहानी कुछ समय पहले शुरू हुई है। उनका रिश्ता लम्बा चलेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अगर आप अपने साथी से खफा हैं तो मतभेदों को भुलाकर सम्बन्धों को मजबूत करें। आपकी पॉजिटिव सोच आपकी लव लाइफ से स्थिरता लायेंगे। सगाई या विवाह की तिथि आगे बढ़ सकती है। पिता की सलाह रिश्तों में मजबूती लाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें