लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके आकर्षण और करिश्मे से कोई भी नहीं बच सकता यही कारण है कि अपने जानने वालों में आप बेहद लोकप्रिय हैं। रिश्ते को फ्रेश रखने के लिए छेड़खानी और हंसी मजाक करना न भूलें।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अचानक आयी घरेलू मुसीबतें आज आपको व्यस्त रखेंगी आज आपका रिश्ता एक नया मोड़ लेगा जिससे आप अधिक उत्साहित महसूस कर सकते है। आपकी इच्छाशक्ति आपका बेहतरीन गुण है और प्यार में यही गुण आपको आसमान पर बिठा देगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पुरानी कुछ यादें आपको परेशान कर सकती है किन्तु निराश न हों। आपका रिश्ता इतना मजबूत है जिसे कोई तोड़ नहीं सकता।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): माता पिता आपके लिए भगवान के समान है और आज उन पर आये संकट आपको परेशान करेंगे। आपके प्यार में सच्चाई है जिससे आपका रोमांटिक जीवन और भी प्रफुलित होगा।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आप नयी नयी चीज़ों को सीखने में दिलचस्पी रखते है और आपका पार्टनर आपकी हर गतिविधि में शामिल होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप दोनों एक दूसरे के और भी करीब आ जायेंगे और एक साथ समय व्यतीत करेंगे। अपने पति/पत्नी को आज नजरअंदाज न करें अन्यथा एक अनचाहे विवाद से सामना हो सकता है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज आप किसी स्पेशल को अपने दिल का हाल बताएंगे, जिससे आपके जीवन के नए चरण की शुरुआत होगी। जीवन का साधारण प्रेम भी अहंकारी आदमी नहीं कर सकता, क्योंकि प्रेम के लिए झुकना अनिवार्य शर्त है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका आकर्षण नए दोस्त बनाने में आपकी मदद करता है। अपने परिवार के साथ विशेष रूप से अपने पति/पत्नी के साथ समय व्यतीत करें और उनसे अपनी इच्छाओं और रणनीतियों को साझा करें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप अपने साथी की जुदाई के कारण तनहा महसूस करेंगे जिससे आपको मानसिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। कुछ समय अकेले में बिताएं और अपने स्वीटू से जुड़ने के लिए नेटवर्किंग का प्रयोग करें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अपने पार्टनर के साथ कुछ गुदगुदाते हुए रोमांटिक क्षणों को बिता सकते है। अच्छे विचारों के साथ साथ आपके व्यक्तित्व का आकर्षक होना भी ज़रूरी है इसलिए अपने व्यक्तित्व पर भी ध्यान दें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आजकल आपको भूख प्यास नहीं लग रही, न ही आपका मन काम में लग रहा है और आपको हर जगह आपको एक ही चहरा नजर आ रहा है? तो समझ लें कि आप प्यार में पड़ चुके हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपके पति/पत्नी या परिवार आपके लिए वो संपत्ति हैं जिनके बिना आप अधूरे हैं। आप इनसे बहुत प्रेम करते हैं लेकिन इसका इजहार भी ज़रूरी है। अपने पार्टनर के साथ किसी खास यात्रा पर जाना आपकी केयर व लव को प्रदर्शित करेगा।