फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 11 Dec : इन तीन राशियों को लव पार्टनर का मिलेगा साथ और इन्हें मिल सकता है धोखा

Wed, 11 Dec 2024 11:02 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए पूरा दिन कैसा बीतेगा ...
विज्ञापन
1 of 13
11 December ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप जीवनसाथी के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होगी। आज परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा योग है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज सोलमेट से मतभेद होने की संभावना है, इसलिए दोनों बैठकर बात करें। सिंगल लोग आज किसी को पार्टनर बनाने के लिए प्रपोज करेंगे। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता जीवन भर साथ रहेगा। आपकी बातों से क्रश भी इंप्रेस होगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज कुछ ऐसा करने का प्रयास करेंगे, जिससे लव पार्टनर खुश होंगे। आप दोनों आज भविष्य की प्लानिंग करेंगे। किसी खास दोस्त के साथ आज आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपको किसी की बातों में आने से बचना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपके सुख में वृद्धि होगी। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो लव पार्टनर की वजह से वह पूरा होगा। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। इससे क्रश इम्प्रेस हो सकती है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो जीवनसाथी की सहायता से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। विवाह के लिए किसी योग्य जातक का प्रस्ताव आएगा, जिससे जीवन में बदलाव आ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को डेट पर लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का दिन सिंगल लोगों के लिए बेहद खास है। आपके जीवन में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग साथी को कोई खास सरप्राइज दे सकते है। क्रश से नजदीकियां बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपको सोलमेट की ओर से कोई उपहार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी आपकी शक्ति है, वह आपको खुद को पहचानने के लिए प्रेरित कर सकती है। आप दोनों के रिश्ते की घर में तारीफ होगी।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जीवनसाथी आपके जन्मदिन या सालगिरह पर आभूषण या अन्य पसंदीदा चीज उपहार में दे सकती हैं। आपको उनका सम्मान करना होगा, इससे रिश्ता मजबूत होगा। आप दोनों एक दूसरे की भावनाओं को समझें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपनी चाहत का इजहार करने के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं अब दूर होने वाली है। आप दोनों एक दूसरे पर विश्वास रखें। प्यार के परिणाम पक्ष में आएंगे। आज आप अपने खास दोस्त को किसी डेट पर ले जा सकते हैं। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्यार में धोखा मिलने वाले जातकों के लिए यह समय बेहद खास है। आपको नववर्ष मे प्रवेश करने से पहले अपने ऊपर काम करना होगा। आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए समय सामान्य रहने वाला है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रिलेशनशिप में आप स्वतंत्र महसूस करेंगे। आप साथी पर निर्भर न होकर उनकी ताकत बनें। शादीशुदा लोग परिवार के साथ घूमने-फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज किसी पुरानी गलती के कारण लव पार्टनर से झगड़ा होगा। पार्टनर से बहस करने से बचें, नहीं तो परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। सिलंग लोगों को अभी और रुकना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें