फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 10 May 2024 12:22 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
10 मई का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेमी जातकों के लिए आज का दिन प्रेम और रोमांस के लिए भरपूर रहेगा। दोनों के बीच रिश्तों में प्रेम और अपनत्व का भाव रहेगा। पार्टनर को आज रोमांटिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। कुल मिलाकर प्रेम संबंध अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन सुखद और प्रसन्नता से भरा रहेगा। साथी के बीच की दूरियां कम होंगी। लेकिन आज आपको अपने साथी से किसी बेवजह बहस करने से बचना है। प्रेम में आपको प्यार और समझदारी दोनों ही दिखनी होगी। प्यार में आपको खुशी के अच्छे पल मिलेंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  प्यार के मामले में दिन आपके मिलाजुला रहने वाला होगा। आपको अपने हर एक काम में साथी का सहयोग मिलेगा। आपका जीवनसाथी हर एक मोर्चे पर आपका साथ देगा। शाम के वक्त कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  आज प्रेमी जातकों को अपने पार्टनर की तरफ से कुछ खास तरह का अटेंशन मिलेगी। आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी खास चीज की खरीदारी में दोनों अपना समय लगाएंगे। आपको अपने प्रियजनों का साथ मिलेगी जिससे आपका पूरा दिन खुशी से बीतेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। पार्टनर से बात करने का भरपूर मौका आपको मिलेगा। घर-परिवार में किसी मुद्दे पर थोड़ा वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। जो प्रेमी जातक अपने साथी के संग विवाह करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल हैं।  
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। रिश्तों में मजबूती आएगी। आपसी समझदारी से आपको काम लेना होगा। अपने साथी के मन की बात को तवज्जो देना होगा तभी रिश्ता आगे बढ़ेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  इस राशि के प्रेमी जातकों को आज अपने साथी की खास ख्याल रखना होगा। अपने प्रिय के दिल को जीतने के लिए आपको अपनी जेब ढ़ीली करनी पड़ सकती है। जीवन से प्यार का खास रोल होता है ऐसे में किसी भी रोमांटिक पल को गवाना नहीं है। वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होगी।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्यार और रोमांस के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला होगा। आपको रिश्तों की अहमियत को समझना होगा। साथी के मन की बात को समझने के लिए आपको ज्यादा समय नहीं लगाना होगा। वैवाहिक जीवन में मिठास रहेगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): लव लाइफ के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला होगा। साथी के संग अच्छे से समय बीतेगा। रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लव लाइफ के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। आपको अपनी संबंधों को दूर तक ले जाने के बारे में गंभीर रूप से सोचना होगा। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम जीवन में आज नए और मधुर रिश्ते बन सकते हैं। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत हो सकता है। आपको प्यार को जानने और समझने के लिए भरपूर मौके मिलेगा। साथी की भावनाओं का खास ख्याल रखना होगा। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्यार के मामलों में आपको आज सावधान रहने की जररूत होगी, नहीं तो आपका साथी संग झगड़ा हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी के साथ घर-गृहस्थी की बारे में गंभीर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपको अपने पार्टनर से भरपूर प्यार मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। प्यार और रोमांस के लिए आज का समय अच्छा रहेगा। किसी योजना पर काम आगे बढ़ सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें