Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):
अपने अनुभव और योजनाओं से आप इस समय सफलता के शिखर पर हैं। लवलाइफ में आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की ज़रूरत है। मिलन के योग बन रहे हैं, किन्तु अगर आप अपने पार्टनर को लेकर आश्वस्त नहीं हैं तो एक बार फिर से सोच लें।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):
किसी बड़े की सलाह काम आ सकती है। आज का दिन केवल आपका है, जिसका आप अपनी शर्तों पर आनंद ले सकते हैं। संतोष और आराम आपकी आज आपकी प्राथमिकता रहेगी।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):
इस समय रोग या बाधाएं चिंता का कारण हैं जिससे आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। अपने बाबू को प्रभावित करने के लिए आप कुछ भी करेंगे बस एक दूसरे से कुछ न छुपाएं ताकि आपका एक दूसरे पर भरोसा ऐसे ही बने रहे।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):
आज लोगों से मिलते समय थोड़ा ध्यान रखें क्योंकि कोई खास आपको ठेस पहुंचा सकता है। किसी से बातचीत आपके दिल में प्यार के अहसास को जगा सकती है। अपने सोलमेट के प्रति रवैये को सही रखें इससे संबंध गहरा होता है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):
प्रेम में डिप्लोमेट हो कर आप मतभेदों को दूर कर सकते हैं। प्रियतम को अपने प्यार का अहसास दिलाने के लिए उसकी पसंद की चीज़ों को करना आपके बीच के फसलों को मिटा सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):
अपने साथी से मिलने की लालसा आज आपको उसके लिए कुछ खास करने के लिए प्रेरित करेगी। आपका प्रेमी आपसे केवल आपका ध्यान और समय चाहता है इसलिए एक गुलाब का एक फूल भी आपके प्यार को प्रभावित कर सकता है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):
नए रिश्ते में थोड़ा सोच समझ कर आगे बढ़ें। धन संबंधित समस्याएं भी आपकी राह में आ सकती है। आपकी जिंदगी आज एक नया मोड़ लेगी। आप अपनी योजनाओं को दूसरे को बताएं और इससे आप मूल्यवान सुझाव भी प्राप्त कर सकते हैं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):
प्यार एक चुनौती हो सकता है लेकिन समय के साथ साथ आपके बीच की डोर और मजबूत होगी। अपने संबंध को लेकर एक-दूसरे को समझें व सख्त नियम ना बनाएं।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):
साहस आपकी सफलता की कुंजी है। प्यार के इजहार के लिए पत्र या ईमेल का सहारा ले सकते हैं। अगर रिश्ता नया है तो उसे अतिरिक्त समय दें। यह एक्स्ट्रा समय आपके लिए जादू की तरह काम करेगा।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):
खास लोगों के साथ रहना और कार्यस्थल में विजय पाना आपका सपना है। चिंता न करें, आप ईमानदार और दृढ़ हैं। आज आप जो भी सोचेंगे वो पूरा होगा। यही नहीं आपके खास लोग भी आपका साथ देंगे और आपका मार्गदर्शन भी करेंगे।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):
परिवार के साथ समय बिताकर और साथ भोजन करके आप एक दूसरे को अधिक जान पाएंगे। अपने पार्टनर से सब कुछ शेयर करें और साथ ही अपनी कला से उसे इम्प्रेस करना न भूलें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):
आज आपका सारा काम अच्छे से बनेगा और अब समय आ गया है पार्टी का। इन पलों का सौंदर्य आपको दूसरों की सेवा करने या खुद को पहचानने के लिए प्रेरित करेगा।