Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके लिए आज प्रेम संबंधों में कोई छोटी मोटी दरारें आ सकती हैं। हालांकि इससे आपको निराश होने की जररूत नहीं हैं। आपका साथी आपके साथ ही रहेगा। अपनी भावनाओं को साथी को समझाने की भरसक कोशिशें करें। आपका रिश्ता मजबूत है और हमेशा मजबूत ही रहेगा बस थोड़ा संभलकर और विवेक से काम लेना होगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज प्रेम संबंधों में आफको रुमानी पल व्यातीत करने का अच्छा मौका मिलेगा। आपका पार्टनर अपने प्यार के रंगों में सराबोर रहेगा। आप अपने साथी को कोई अच्छा और कीमती उपहार दे सकते हैं, जिसे पाकर साथी बहुत ही खुश होगा। वैवाहिक जीवन जीने वाले जातक आज अपनी कुछ परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करेंगे।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्यार के मामले में आज आज का दिन बहुत ही खास और खुशनुमा रहने वाला होगा। दिन पूरा साथी संग बीतेगा जिसमें आप रोमांस की बाते करने में मशगूल रहेंगे। आप दोनों ही अपने प्यार को एक मुकाम पर ले जाने के लिए हर तरह की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम संबंधों के मामलों में आज आपको कुछ नयापन देखने को मिलेगा। आपको अपने प्यार के रिश्ते को और भी मजबूत बनाने की कोशिश करना होगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): दिन प्रेमी जातकों के लिए रोमांस और खुशनुमा पलों से भरा रहने वाला होगा। आपके रिश्ते में एक नई शुरुआत हो सकती है। दांपत्य जीवन जीने वाले जातकों को खुशियां आ सकती है। प्रेम संबंधों में आज आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपको अपने साथी का भरपूर साथ मिलेगा जिससे आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। आपको अपने प्रेमी साथी का भरपूर साथ मिलेगा। किसी योजना पर दोनों लोग अच्छी चर्चा कर सकते हैं। प्रेम जीवन में उत्साह और खुशी के पल मिलेंगे।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। वहीं जो लोग प्रेम जीवन में उनके जीवन में एक नई शुरुआता हो सकती है। परिवार में आज अच्छा समय बीतेगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता अटूट होगा। रोजाना के काम से अवकाश ले कर अपने सोलमेट को प्रसन्न करने के उपाय सोचें। आज का दिन अपने आकर्षण से साथी का दिल जीतने का है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन शुभ है।अगर आप सिंगल है तो आज किसी खास से संपर्क करना न भूलें, बात बनने की पूरी संभावना है। अपनी लव लाइफ में उत्साह लाने के लिए अपने पार्टनर को यह बार बार बताते रहे।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपके प्रेम जीवन में आज प्रेम के रंगों से भर जाएगा। आपका प्यार आपके जीवन का अहम हिस्सा है, ऐसे में उसे नजरअंदाज न करें। उसके लिए शानदार डिनर या लॉन्ग ड्राइव का आयोजन कर सकते है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने वादों को पूरा करने का समय आ गया है। रिश्तों में किया गया थोड़ा थोड़ा निवेश भविष्य में भरपूर लाभ देता है। आज आपको अपने प्यार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। रोमांस और प्यार के लिए आज का दिन शानदार है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): नए संबंधों की शुरुआत के लिए यह समय उपयुक्त है। चाहत में उतावलापन स्वभाविक है किंतु ध्यान रहे कि इससे रिश्ते सुधरें, बिगड़ें नहीं।