फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 July Ka Love Rashifal: सावन का पहला सोमवार आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा

Sun, 09 Jul 2023 04:31 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
10 july ka love Rashifal - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर प्रेम सम्बन्ध में कोई गलती हुई है तो याद रखें कि समय हमेशा के जैसा नहीं रहता इसलिए एक दूसरे को माफ़ करना रिश्ते को मजबूत करता है। 

विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का स्वागत एक मीठी सी मुस्कान से करें। व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में आपको फायदा होने वाला है। लम्बी चैट, हाथों में हाथ दाल कर घूमना और मीठी बातें करना अपने पार्टनर के साथ आपके रिश्ते को और भी दृढ करेगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): माता पिता या घर पर आया कोई संकट आपके धार्मिक झुकाव को और भी बढ़ा देगा। ऐसे में आपका प्रियतम आपको आदान प्रदान करेगा। अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करने के लिए किसी खास उपहार के साथ साथ अपना समय भी दें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):पार्टनर के साथ बिताया समय आपको राहत पहुंचाएगा। इन अलौकिक पलों से आपकी चाहत को नया मोड़ और साथ ही जीवन में आगे बढ़ने की ताकत मिलेगी। जो लोग एकतरफा प्यार में हैं, उनके लिए अच्छी खबर हैं। जिसे आप चाहते हैं वो स्वयं आपसे प्यार का इजहार करेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने आप को कुछ आराम देने के लिए आज का समय बेहतरीन हैं । आपकी भावनाएं आपको हमेशा अपने चाहने वालों से जोड़े रखती हैं और यही कारण है कि आप अपनी हर ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ समय बिता कर नयी शुरुआत करें, इससे आपका सम्बन्ध मजबूत होगा। क़ानूनी मामले या मुकदमेबाजी आपको प्रतिष्ठा को हानि पहुंचा सकते हैं।  आज का स्वागत एक मीठी सी मुस्कान से करें।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अचानक टूटा रिश्ता आपको परेशान कर सकता है लेकिन निराश न हों। जल्द ही आप किसी ऐसे से मिलेंगे जो हर सपने को पूरा करने में आपकी मदद करेगा। अपने अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट रखें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): किसी सह कार्यकर्ता की तरफ से आज आपको कोई प्रस्ताव मिलेगा। उनकी बात को ध्यान से सुनें और उसके बाद ही निर्णय लें। याद रखें, दिल शीशे की तरह नाजुक होता है, जो एक ही झटके में टूट सकता है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): सितारों के अनुसार आज आपका लम्बा रोमांटिक रिश्ता जीवन भर के संबंध में परिवर्तित हो सकता है। बदलाव बहुत ज़रूरी है और यह रिश्ता आपकी जिंदगी को परिवर्तित कर देगा।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज हवाओं में रोमांस हैं जो आपको किसी और ही दुनिया में ले जाएगा बस अपने प्रिय से सोच समझ कर वार्तालाप करें। अपनी मीठी मीठी बातों से आप अपने पार्टनर का दिल जीत लेंगे। पिता या शिक्षकों पर आये संकट से आपकी यात्रा की योजना में विलंब होगा।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने दिल के सबसे करीबी के लिए समय निकाल कर कहीं घूमने निकल जाएँ और कुछ गुदगुदाते पल साथ बिताएं। भावनात्मक ज़रूरतें आज आपकी प्राथमिकता है । इससे आपका अपने पार्टनर से संबंध और भी मजबूत होगा।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):अपने साथी पर विश्वास करें। अपने रिश्ते को इतना पक्का कर लें कि लोग कुछ भी कहें किन्तु आपका विश्वास कमजोर न हो यही सच्चा प्यार है। जैसे जैसे आप प्रेम की दुनिया में कदम आगे बढ़ा रहे है वैसे वैसे आप खुश और उत्साहित महसूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें