फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Tue, 10 Dec 2024 07:52 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए पूरा दिन कैसा बीतेगा ...
विज्ञापन
1 of 13
10 December Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी ड्राइव पर जा सकते हैं। आज पार्टनर किसी वस्तु की डिमांड कर सकते हैं, जिसे पूरा करने का आप पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए पार्टनर का आगमन होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। इस दौरान कुछ लोगों को अपना सोलमेट खास दोस्तों में मिल जाएगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दोस्त या प्रेमी के साथ लॉन्ग ड्राइव या घूमने जाने की आपकी लालसा पूरी होगी। आज दिनभर सोलमेट आपकी खूबसूरती की तारीफ करेंगे। क्रश से नजदीकियां बढ़ने से रिश्ता मजबूती की ओर जाएगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। नए लोगों से संबंध बनेंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को साथ का भरपूर साथ मिलेगा। आपकी मेरिड लाइफ शानदार होगी। अपने साथी को खुश रखने के लिए किसी उपहार की खरीदारी करेंगे, जिससे पुरानी यादें ताजा होगी।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज जीवनसाथी और आपका ध्यान धर्म-कर्म के प्रति बढ़ सकता है। सोलमेट के साथ विचारों में मतभिन्नता रह सकती है। सिंगल लोग किसी को प्रपोज करने की प्लानिंग करेंगे। आपके सितारे बता रहे है कि यदि आज रिश्ता बनता है, तो वह जीवन भर साथ रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): लव पार्टनर और परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। जल्द ही आपको अपने पार्टनर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सिंगल लोग किसी खास का प्यार पा कर स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): लव पार्टनर को अच्छा फील कराने के लिए जी जान से प्रयास करेंगे। इस दौरान आप दोनों के विवाह की बात भी पक्की हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने साथी को लेकर ससुराल जा सकते हैं। क्रश आपसे बात करने का बहाना ढूंढेगी।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर आप किसी से मन की बात कहना चाहते हैं, तो दिन बेहद शुभ है। आप अपनी जीवनसाथी के लिए किसी ऐसी वस्तु की खरीदारी करेंगे, जिससे वह भावुक हो सकती हैं। विवाह योग्य जातकों के जीवन में जल्द किसी की एंट्री होने वाली है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज गृहस्थ जीवन अच्छा बीतेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। किसी से दोस्ती प्यार में बदलेगी, जिससे घर में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आप दोनों की लव लाइफ दूसरों के लिए मिसाल बनने वाली है। आपके रिश्ते की पहचान दोनों का साथ और विश्वास है। पार्टनर को आप पर नाज होगा, जो एक अच्छे रिश्ते की निशानी है। सिंगल लोगों को अभी रुकना होगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): यदि जीवनसाथी से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था, तो वह समाप्त होगा। आपको आज परिवार में सभी का साथ और प्यार भरपूर मात्रा में मिलेगा। यह समय अपनी अहमियत बताने के लिए खास है। विवाह योग्य जातकों के लिए शादी का प्रस्ताव आएगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): लव लाइफ और मैरीड लाइफ को सुखमय बनाने के लिए कई प्रयास करेंगे। आज घर वालों को आपके रिश्ते का पता चल सकता है। संतान के भविष्य को लेकर प्लानिंग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें