फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 10 Aug 2024 07:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
10 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  लवलाइफ आज आपको अधिक उत्साहित नहीं कर रही है। दोस्तों या बच्चों के साथ समय बिता कर आप बेहतर महसूस करेंगे। थोड़ी से प्रयास करने से आपके सपने हकीकत में बदल सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आपके साथी के साथ आपका तालमेल बेहतरीन है। अगर प्यार नया है तो इसे पूरा वक्त दें क्योंकि यह प्यार जीवनभर का है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): यह दिन गड़बड़ी भरा है जहाँ परिवार में किसी सदस्य की लाइलाज बीमारी के कारण आप असहाय महसूस करेंगे। ऐसे में पार्टनर के साथ बिताया समय आपको राहत पहुंचाएगा। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका जीवन उत्साह से भरा हुआ है और आप इसके हर पल का मज़ा अपने पार्टनर के साथ लेना चाहते हैं। पूरी तरह से इसका मज़ा लें बस बिना वजह की किसी भी बहस में न पड़ें। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज का दिन परिवार के साथ बिताएं। आपके साथी को आपसे कोई नाराज़गी हो सकती है लेकिन चिंता ना करें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रतीक्षा करें कुछ दिन में प्यारे-प्यारे पल भी आपको भरपूर मिलेंगे। आप अपने अतीत के खट्टे और मीठे अनुभवों को याद कर के उनसे कुछ न कुछ सीखेंगे जिससे आपके भविष्य की नींव मजबूत बनेगी।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम के बंधन में बंधने के लिए अब यह समय उपयुक्त है। चाहे आप कितने भी व्यक्त हों अपने प्रिय को अपने प्यार का अहसास कराना न भूलें, इसके लिए प्यार भरी मुस्कान ही काफी है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ समय बिता कर नयी शुरुआत करें, इससे आपका सम्बन्ध मजबूत होगा। क़ानूनी मामले या मुकदमेबाजी आपको प्रतिष्ठा को हानि पहुंचा सकते हैं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज परिवार के साथ छोटी सी यात्रा का योग है। अपने लव को प्रभावित करने के लिए आत्मविश्वास का होना बेहद ज़रूरी है जो आपके दिल, रूह और रिश्तों से आता है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आपका प्यार अगर रूठ गया है तो एक आलिंगन  उसे मना भी सकता है और आपके प्यार को और भी गहरा बना सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अचानक टूटा रिश्ता आपको परेशान कर सकता है लेकिन निराश न हों। जल्द ही आप किसी ऐसे से मिलेंगे जो हर सपने को पूरा करने में आपकी मदद करेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट रखें और अपने पार्टनर के लिए आपके द्वारा की गई छोटी छोटी चीज़ें जीवन में नया खुमार ले आएँगी। आपकी चाहत आपको आज किसी और ही दुनिया में ले जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें