फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 April Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Tue, 09 Apr 2024 04:56 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
10 April ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम  के रास्ते में आगे बढ़ने के लिए यह चरण बेहतरीन है, ऐसे में अपने पार्टनर को खुश करने न भूलें। आपका एक उपहार क्यूपिड का काम कर सकता है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आप अपने आप में एक अजीब सी ऊर्जा महसूस करेंगे। आपके सहकर्मी और दोस्त दोनों आपकी हर काम में मदद करेंगे और साथ ही आपकी तारिक भी करेंगे। आपका पूरा मूड आज एन्जॉय करने का है। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप अपने साथी के साथ क्वालिटी समय बिता सकते है। अपने प्यार के प्रति भी आपका रवैया आज नम्र रहेगा। बाधाओं से अपना ध्यान बंटा कर अपने प्रेम संबंधों की तरफ दें। अपने पार्टनर के साथ शॉपिंग करने या फिल्म देखने से आप सब कुछ भूल कर तरोताज़ा महसूस करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जीवन में आई हर परेशानी कोई न कोई शिक्षा देती है। कुछ नए संबंध बनेंगे जिनसे आपको लाभ होगा। आपका व्यस्त कार्यक्रम आपको अपने जीवनसाथी से दूर कर रहा है। ऐसे में अपने प्रियतम के लिए भी कुछ वक्त निकालें। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  याद रखें, कोई भी संबंध संपन्न नहीं होता बस अच्छे पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करके इसे और भी खूबसूरत बनाया जा सकता है। कुछ बड़े निर्णय लेने के लिए यह सही समय है। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने पति/पत्नी के साथ निजी मुद्दों पर बातचीत करना आज आपके कार्ड में है। अपने दिल की बात सुनें और आप सच में उसे पाएंगे जिसे आप चाहते है। सच्चे प्यार की तलाश है तो कुछ समय इंतज़ार करें। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अभी आप अपने निवास और जीवन में शांति चाहते हैं हालांकि पिता की समस्याओं से आप भी परेशान हो सकते हैं।  प्रेम के लिए यह समय कठिनाईओं से भरा होगा, ऐसे में अपने प्रियतम पर पूरा विश्वास रखें क्योंकि यही आपको जोड़ कर रखेगा।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने स्वीटहार्ट का दिल जीतने में कोई भी कसर बाकी न रखें। उन्हें उनकी पसंद का उपहार दें या सिर्फ एक गुलाब का फूल, दोनों ही सूरतों में आप उन्हें प्रभावित करेंगे।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने प्रियतम के साथ घूमने के लिए वक्त निकालें और फोटोग्राफी के जरिये इन यादों को हमेशा संजों कर रखें। आपके छोटे भाई-बहन भी इसमें आपको कंपनी दे सकते हैं।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने प्यार भरे जीवन को स्पाइसी बनाने के लिए प्रयत्न करते रहें। धन के नुकसान हो सकता है, सावधान रहें। आज आप सांसारिक मामलों की जगह लोगों से बातचीत में अधिक व्यस्त रहेंगे। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने लवर के साथ रहना आज आपकी सबसे बड़ी इच्छा है। अपनी चाहत की अभिव्यक्त कर के अपने सोलमेट को इंप्रेस करें । ऐसे आपको वो पल मिलेंगे जो आपकी भावनाओं और जिंदगी दोनों में चारचांद  लगा देंगे।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जिससे आप प्यार करते हैं उनके विश्वास को जीतने के लिए आपको जिम्मेदारी से व्यवहार करने की आवश्यकता है। रिश्ते में शारीरिक आकर्षण होना ही आवश्यक नहीं हैं बल्कि विचारों का मिलना भी ज़रूरी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें