फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 09 Sep 2024 07:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
09 सितंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके पार्टनर को आपकी फ़िक्र है और वो हर तरह से आपकी मदद करना चाहता है। उसकी भावनाओं का मज़ाक उड़ाकर आप अपने जीवन की मिठास कम कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): एक दूसरे से सब कुछ शेयर करें ताकि आप दोनों का एक दूसरे पर विश्वास बढ़ जाए और जीवन में किसी तरह की खटास न आए।  आप अपने खास रिश्ते को अभी रहस्यमय रखना चाहते हैं और दुनिया की नज़रों से बचकर इन पलों का मज़ा लेना चाहते हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप सबके आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। अपने पार्टनर के साथ समय का आनंद लें। रोमांचक और मधुरता से भरे इन एहसासों को अपने दिल में संजोंकर रखें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने भविष्य की योजनाएं पहले से ही बना लेने से आपका अपने पार्टनर को और भी चाहने लगेंगे। प्यार की ज्वाला को भड़काने के लिए साथी संग थोड़ी मस्ती करना न भूलें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  हमेशा अपने दिल की सुने और ऐसे ही जीवन में आगे बढ़ें। आज आपको ऐसा लग सकता है कि आपके जीवन में प्यार की कमी है जिसके कारण आप अकेला महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अगर आप सिंगल है तो परफेक्ट पार्टनर आपका इंतज़ार कर रहा है।  अपने दिल की भावनाओं को अपने पार्टनर के साथ ज़रूर बांटे और उसे समझें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): दोस्तों या बच्चों के साथ समय बिताकर आप बेहतर महसूस करेंगे। थोड़ी से प्रयास करने से आपके सपने हकीकत में बदल सकते हैं। लवलाइफ आज आपको अधिक उत्साहित नहीं कर रही है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज सामाजिक कार्यों में भी आप व्यस्त रह सकते हैं। आप किसी खास व्यक्ति की तरफ आकर्षित होंगे या यह भी हो सकता है कि कोई आपकी ओर खींचा चला आए।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):  संबंधों में गलतफहमी होना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन सोच समझकर उसे दूर करना समझदारी है। आपका प्यार आपकी आपके पार्टनर के साथ अंतरंगता बढ़ाएंगे।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):  अपने दिल के सबसे करीबी के लिए समय निकालकर कहीं घूमने निकल जाएं और कुछ गुदगुदाते पल साथ बिताएं। अपनी मीठी मीठी बातों से आप अपने पार्टनर का दिल जीत लेंगे।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज के दिन आप अपने प्यार के बीच मतभेद होने की संभावना है। खुद पर संयम रखें और अपना दिमाग किसी अन्य काम में लगाएं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने साथी पर विश्वास रखें क्योंकि विश्वास की नींव पर ही लव और रोमांस का रिश्ता बनता है। अगर नींव कमजोर हो तो इसे ढ़हने में समय नहीं लगता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें